Sonipat Dengue Cases: सोनीपत में डेंगू का कहर, 62 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता_deltin51

Chikheang 2025-9-29 22:36:38 views 1190
  प्रदेश में डेंगू मरीजों में सोनीपत तीसरे स्थान पर, 62 मरीज मिले





जागरण संवादाता, सोनीपत। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता रहा है। अब तक 62 डेंगू और 15 मलेरिया के मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं चिकनगुनिया के भी तीन मरीज सामने आ चुके हैं। जिले में मिले डेंगू के 62 मरीजों से प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर लारवा की जांच और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। संदिग्ध इलाकों में फागिंग की कार्रवाई की जा रही है और लापरवाही बरतने वाले लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है।



डेंगू व मलेरिया के नोडल अधिकारी डा. आशा सहरावत ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की जांच कर रहे हैं और लोगों को सफाई बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। जिले में 166 टीमें सक्रिय रूप से काम रह रही है।

इसके साथ ही ब्लड स्लाइड बनाकर समय पर डेंगू और मलेरिया की जांच सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और टैंकों की नियमित सफाई करें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।




कंट्रोल रूम की सुविधा

नागरिक अस्पताल में विभाग ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। लोग यहां जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सलाह ले सकते हैं, चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ते डेंगू और मलेरिया के मामलों को रोकने के लिए जनता का सहयोग बेहद आवश्यक है।

Navratri 2025, Durgashtami 2025, Kab Hai Durgashtami, Durga Ashtami Date, Durga Ashtami Puja Vidhi, Durga Ashtami Significance, Durgashtami Vrat Vidhi, Durgashtami Mantra, Durga Ashtami Shubh Muhurat, दुर्गा अष्टमी 2025, कब है दुर्गा अष्टमी, दुर्गा अष्टमी तिथि, दुर्गा अष्टमी पूजा विधि, दुर्गा अष्टमी महत्व, दुर्गा अष्टमी व्रत विधि, दुर्गा अष्टमी मंत्र, दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त, मां दुर्गा के मंत्र, दुर्गा चालीसा, दुर्गा मां की आरती,   
सावधानी और सुझाव

  • घरों में पानी जमा न होने दें।
  • टैंक, कूलर और गमलों की नियमित सफाई करें।
  • बुखार, शरीर में दर्द या चकत्ते दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
  • संदिग्ध क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें।





जिले में डेंगू मरीज

       वर्ष -- -- -- -- -मरीज

  • 2017 -- -- -- -54
  • 2018 -- -- -- -22
  • 2019 -- -- -- -12
  • 2020 -- -- -- -15
  • 2021 -- -- -- 1013
  • 2022 -- -- -- -315
  • 2023 -- -- -- -332
  • 2024 -- -- -- -513
  • 2025 -- -- -- -62






मलेरिया के मरीज

  • वर्ष -- -- -- -- मरीज
  • 2022 -- -- -- -- 4
  • 2023 -- -- -- -- 13
  • 2024 -- -- -- -- 23
  • 2025 -- -- -- -- 15


प्रदेश भर में डेंगू के 773 मरीज



  • रेवाड़ी -- -- -- -- -- -194
  • गुरुग्राम -- -- -- -- -- -53
  • सोनीपत -- -- -- -- -- -62
  • रोहतक -- -- -- -- -- -59
  • करनाल -- -- -- -- -- -- 59
  • पंचकूला -- -- -- -- -- -- 32




like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142597

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com