खेल मंत्रालय ने 320 सहायक कोचों की नियुक्ति को मंजूरी दी

Chikheang 2025-11-11 21:37:14 views 704
  
खेल मंत्रालय ने 320 सहायक कोचों की नियुक्ति को मंजूरी दी



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ओलंपिक और एशियाई खेलों के लिए अपनी \“\“पदक रणनीति\“\“ के तहत खेल मंत्रालय ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्रों में 25 खेलों में 320 सहायक प्रशिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि हमारा मुख्य ध्यान जलीय खेलों, साइकिलिंग और टेनिस जैसे खेलों पर है, जिनमें भारतीय एथलीटों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उनमें पदक जीतने की अपार संभावना है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मांडविया ने कहा कि इसमें साई केंद्रों के प्रमुख खेल शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया योग्यता-आधारित और पारदर्शी होगी और इसमें केवल वे ही शामिल होंगे, जो अपने-अपने खेलों में प्रमाणित या लाइसेंस धारक हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम खेलों को महत्व देने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश में समग्र खेल संस्कृति में सुधार आएगा। वहीं राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के वादे के अनुसार, सुरक्षित खेल वातावरण\“\“ बनाने और \“\“लैंगिक गुणवत्ता\“\“ को बढ़ावा देने के लिए 50 प्रतिशत भर्तियां महिलाओं की होंगी। यह इस भर्ती अभियान का केवल पहला चरण है और इस पहल के पूरा होने के बाद दूसरे चरण में 320 और लोगों की भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय शिक्षा बोर्ड की प्रथम राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का हरिद्वार में समापन, राज्यों के 50 से ज्यादा स्कूलों के छात्र हुए शामिल

यह भी पढ़ें- बरेली में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन रोमांचक मुकाबले
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com