Delhi Blast: पोस्टमार्टम के बाद हसनपुर पहुंचे दोनों दोस्तों के शव, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बृजघाट पर होगा अंतिम संस्कार

LHC0088 2025-11-11 15:37:38 views 852
  

दिल्ली धमाका में मृत हसनपुर के दो दोस्तों के शव पहुंचे घर।



राशिद चौधरी, जागरण हसनपुर। सोमवार शाम दिल्ली में हुए धमाके में हसनपुर के दो दोस्तों लोकेश अग्रवाल और अशोक कुमार गुर्जर की मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह करीब 9:45 बजे दोनों के शव अलग-अलग वाहनों से घर पहुंचे। अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
घर पहुंचे लोकेश और अशोक के शव, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

क्षत-विक्षत शव देखकर माहौल अत्यंत गमगीन हो गया। परिवारों में चीत्कार के साथ ही उपस्थित लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। लोकेश अग्रवाल अपनी समधन शशि अग्रवाल को देखने के लिए सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के लिए घर का कर निकले थे उन्हें यह पता नहीं था कि हसनपुर अब दोबारा लौटकर नहीं आएंगे, इस पर की नियति कुछ ऐसी ही थी।

  
दोनों दोस्तों की धमाके में मौत

  

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन पर रिसीव करने के लिए उनके दोस्त ग्राम मंगरोला निवासी अशोक भी पहुंच गए। दोनों दोस्त आपस में मिलते ही कुछ ही मिनट में धमाका होने पर काल के गाल में समा गए। धमाके में हसनपुर के दो दोस्तों की मृत्यु से क्षेत्र का माहौल गमगीन है। हर कोई घटना की जानकारी लेने के लिए उत्सुक है।

यह भी पढ़ें- Delhi Blast: दिल्ली धमाके में हसनपुर के दो दोस्तों की मौत, समधन को देखने अस्पताल जा रहे थे लोकेश और अशाेक

यह भी पढ़ें- Delhi Blast: शॉपिंग करने गया था आगरा से परिवार, गनीमत रही बच गई जान

लोकेश के चाचा अहमदाबाद से भतीजे की मृत्यु की खबर सुनकर हसनपुर लौट रहे हैं। उनके आने के बाद बृजघाट गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com