Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी। Sursand Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज दूसरे चरण के लिए वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है।
सुबह सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि लोगों में इसको लेकर उत्साह इस कदर है कि वे वोटिंग के लिए निर्धारित समय से पहले ही कतार में लग गए थे। यहां शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। प्रशासन की ओर से चुनाव को देखते हुए आज अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चुनाव की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वैसे तो सुरसंड विधानसभा सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं , लेकिन मुख्य मुकाबला देखा जाए तो राजद और जदयू में भी माना जा रहा है। हालांकि जनसुराज की उपस्थिति को लोग इग्नोर नहीं कर रहे हैं।
सुरसंड विधान सभा से 11 उम्मीदवार ::
उम्मीदवार पार्टी
- सैयद अबू दोजाना राजद
- प्रो. नागेंद्र राउत जदयू
- उषा किरण जनसुराज
- ऋषि कुमार अग्रवाल आम आदमी पार्टी
- अनिल कुमार बसपा
- सतीश कुमार मिश्रा विकास वंचित इंसान पार्टी
- मनोज कुमार स्वतंत्र
- विनय कुमार स्वतंत्र
- राजीव आनंद स्वतंत्र
- प्रभात कुमार स्वतंत्र
- कामेश्वर ठाकुर स्वतंत्र
|