हरियाणा में दीनदयाल जयंती पर 326.25 करोड़ की परियोजनाएं का तोहफा, लाडो लक्ष्मी एप और बेटी प्रोत्साहन योजना लॉन्च

deltin33 2025-9-26 03:06:28 views 1203
  CM नायब सिंह सैनी ने 326.25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया (फोटो: जागरण)





जागरण संवाददाता, पंचकूला। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के लिए 326.25 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें सबसे अधिक परियोजनाएं स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाली हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग में 78.04 करोड़ रुपये की लागत के 31 उद्घाटन और 78.12 करोड़ रुपये की लागत की 97 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। इसके अलावा 80 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से 10 स्वास्थ्य संस्थाओं का नवीनीकरण किया गया है। इनमें भिवानी व कोरियावास (महेंद्रगढ़) के मेडिकल कालेजों का उद्घाटन भी शामिल है। लोक निर्माण विभाग व शहरी स्थानीय निकाय विभाग की एक-एक परियोजना का शिलान्यास हुआ है, जिनकी लागत 89 करोड़ 37 लाख रुपये है।



पंचकूला में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप की लांचिंग के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पीकर हरविन्द्र कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की मौजूदगी में इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कुछ घोषणाएं भी की। नायब सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श का अनुकरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दे रहे हैं। नारी वंदन बिल से संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था हुई है।



मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ने \“\“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ\“\“, \“\“बीमा सखी\“\“, \“\“ड्रोन दीदी\“\“ और \“\“लखपति दीदी\“\“ जैसी योजनाएं शुरू की, जिनसे लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। हरियाणा में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 2 लाख 13 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।ludhiana-state,Dont burn crop residue, Minister,Dont burn crop residue,crop residue management,farmers health,environment conservation,air pollution reduction,Punjab government subsidy,Tarunpreet Singh Soundh,farmer awareness camp,sustainable agriculture,soil fertility,Punjab news

तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी जल्दी बनेंगी। ड्रोन दीदी योजना में 100 महिलाओं को मुफ्त ड्रोन व प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस साल 100 और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व, \“\“अटल किसान मजदूर कैंटीन\“\“ व वीटा बिक्री केंद्रों का संचालन और एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रविधान किया गया है।



नायब सैनी ने कहा कि राज्य में 66 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक ऋण लेने पर स्टांप शुल्क से छूट दी गई है। उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश में खोले गये 80 कालेजों में से 30 लड़कियों के हैं। गरीबी के कारण कोई बेटी उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे, इसलिए सरकार ने एक लाख रुपये वार्षिक तक आय वाले परिवारों की बेटियों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा देने की व्यवस्था की है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने के लिए \“\“लाडो सखी\“\“ योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए \“\“लाडो सखी\“\“ को लगाया जाएगा। बेटी पैदा होने पर हर \“\“लाडो सखी\“\“ को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने शिक्षा आंदोलन की अलख जगाई थी।



कल्पना चावला से लेकर सुनीता विलियम्स जैसी महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया था। आज 15 जिलों में 900 से अधिक लिंगानुपात हो गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com