search

दिल्ली में धमाके के बाद कुमाऊं आइजी ने जिलों के कप्तानों को चेकिंग के दिए निर्देश, संदिग्धों पर रखी जा रही नजर

LHC0088 2025-11-11 02:08:12 views 1271
  

चंपावत में चेकिंग करती पुलिस।



जागरण संवाददाता, नैनीताल: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद पुलिस की ओर से अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कुमाऊं आईजी ने जिलों के कप्तानों को बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली धमाके के बाद मंडल पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी जिलों को इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जनपदों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बॉर्डर क्षेत्र से चेकिंग अभियान में आवश्यक दस्तावेजों को जांचने के बाद ही बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश देने को कहा गया है। साथ ही रेलवे और बस स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रहीं है। बताया कि सड़कों के किनारे लंबे समय से पार्क वाहनों को हटाने के साथ ही उनके स्वामियों का पता लगाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आयी है।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शुरू किया अभियान

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस ने जिले में रेड अलर्ट घोषित किया है। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि अंतर जनपदीय क्षेत्रों से लगे थाने और चौकियों में सभी बैरियरों पर हर वाहन को चैक किया जा रहा है। डॉग स्क्वाड और पुलिस की टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बड़े मॉल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली धमाके के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, बॉर्डर पर गाड़ियों की तलाशी; गाइडलाइन जारी

यह भी पढ़ें- Delhi Blast LIVE: दिल्ली में धमाके के बाद यूपी-हरियाणा-महाराष्ट्र और MP में हाई अलर्ट, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138