search

जिसने जन्म दिया, उसी ने छीन ली सांसें, दरभंगा में पिता ने मासूम की हत्या

Chikheang 2026-1-6 22:26:52 views 1245
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, दरभंगा। भालपट्टी थाने क्षेत्र के फाजिला गांव में एक पिता ने हृदयविदारक घटना को अंजाम दिया। अपने डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र को पोखर में डूबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता चंदन सहनी को गिरफ्तार कर लिया। साथ उसके पुत्र राधव की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि राघव और उसका बड़ा भाई अपने दादा के पास रहता था। इससे नाराज होकर पिता ने अपने छोटे पुत्र की हत्या कर दी।

मामले को लेकर राघव के दादा रामसोगारथ सहनी ने अपने पुत्र के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था। हाल के दिनों में ही वह अपने घर आया था। जहां वह सोमवार की सुबह अपने छोटे पुत्र राघव को लेकर घर से निकल गया। इसके बाद वह एक किमी दूर स्थित पोखर के पास पहुंचा।

जहां पुत्र के पांव को पकड़ पानी में बार-बार डूबाेने लगा। जिसे आस-पास के लोगों ने देखकर हल्ला किया। इसके बाद आरोपित अपने पुत्र को पानी में छोड़कर फरार हो गया। लोगों की मदद से राघव को पानी से बाहर निकालकर डीएमसीएच ले जाया गया।

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, चंदन अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था। दंपती अपने दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़कर चला गया था। इसके बाद दादा ही उसकी देखभाल करते थे।

करीब एक पखवारे पहले वह अकेले ही गांव लौटा था। इस बीच घटना को अंजाम ने दिया। थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166662