search

मोहाली में राहगीरों को बनाते थे निशाना, दो स्नैचर गिरफ्तार और तीसरे की तलाश, 20 मोबाइल फोन बरामद_deltin51

Chikheang 2025-9-29 03:06:25 views 1263
  गिरफ्तार किए गए स्नैचरों में एक पर पहले से नशा तस्करी और दूसरे पर हत्या का मामला दर्ज है।





जागरण संवाददाता, मोहाली। राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन छीनने वाले दो स्नैचरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बढ़माजरा के रहने वाले साहिल और विकास के रूप में हुई है। साहिल के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी का केस दर्ज है, जबकि विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। दोनों से 20 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जोकि उन्होंने अलग-अलग जगह वारदात को अंजाम देकर छीने थे। पुलिस के अनुसार, स्नैचरों के एक और साथी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Amreli Airport accident,trainer aircraft accident,Gujarat plane crash,aviation academy aircraft,runway incident,pilot safety,Amreli collector,civil aviation investigation,aircraft maintenance,flight training safety   

डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चाहल ने बताया कि गांव मोहाली में फलों की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि दो युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर फेज-1 थाने पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने खुफिया सूचनाओं और छानबीन के आधार पर साहिल और विकास को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान इनके पास से 20  मोबाइल फोन बरामद हुए। यह गिरोह पिछले लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और राहगीरों को अपना निशाना बना रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953