search

अमेठी में बदमाशों ने महिला को किया बेहोश, बक्सा का ताला तोड़कर महंगे जेवरात लेकर हुए फरार_deltin51

LHC0088 2025-9-29 02:36:27 views 1266
  महिला को बेहोश कर आभूषण लूट ले गए बदमाश।





संवाद सूत्र, रामगंज (अमेठी)। धनंजई मजरे सोनारी के एक घर को बदमाशों ने रविवार की भोर निशाना बनाया। सुबह करीब चार बजे घर के बाहर दुर्गावती यादव को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इस दौरान घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। घर में घुसकर बक्सा का ताला तोड़ कर कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक घंटे बाद पांच बजे के करीब पड़ोसी राम सुफल शौच के लिए निकले, तो महिला को बेहोश पड़ा देखा। उन्होंने गुहार लगाई, तब परिवारजन के साथ ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घर के अंदर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात गायब थे।



तीन घंटे बाद महिला को होश आया, तो उसने घटना की जानकारी परिवारजन को दी। घटना से गांव में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। पीड़ित परिवारजन ने पुलिस को तहरीर दी है।vaishali-general,Vaishali news,Rail One Super App,Hajipur station,mobile ticketing,Indian Railways app,UTS ticketing,digital railway services,ATVM smart card,East Central Railway,railway awareness campaign,Bihar news   
दुल्हीपुर गांव में भी चोरों ने पार किया सामान

दुल्हीपुर मजरे भागीपुर में प्रवेश कुमार यादव के घर पर निष्कासन का कार्यक्रम था। स्वजन कार्यक्रम में व्यस्त थे। बगल के कमरे में चोर घुस गए और रखा चावल व बर्तन बिखेर कर सामान ढूंढ रहे थे।



गनीमत रही कि उस कमरे में सिर्फ खाने पीने का सामान था। रात एक बजे के करीब जब परिवारजन के लोग पहुंचे, तो सामान बिखरा देख गुहार लगाई। गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

कोतवाल कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि धनंजई गांव में जो घटना हुई है। उसकी तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दूसरी घटना के बारे में जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- जाम छलकाने वालों को रहेगा गम, मीरजापुर में इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141557

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com