search

शिमला: जंगल में बकरियां चरा रहे युवक को शिकार समझकर चला दी गोली, पुलिस ने तीन शिकारी किए गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-10 22:06:28 views 1251
  

जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में शिकारियों ने एक युवक पर गोली चला दी। प्रतीकात्मक फोटो  



संवाद सूत्र, रोहड़ू (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोहड़ू के धमवानी जंगल में बकरियां चराने गए एक युवक को शिकारियों की बंदूक से निकली गोली लग गई।

गोली लगने के कारण युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आइजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में रोहड़ू थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

गोली चलाने वाले तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से बंदूक एवं कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपितों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कडीवन निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय मीना राम पुत्र स्व. नाकु राम, निवासी गांव व डाकघर कडीवन तहसील टिक्कर जिला शिमला के बयान पर शिकार से संबंधित गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
शाम पौने पांच बजे की घटना

शिकायतकर्ता ने कहा कि 9 नवंबर को शाम करीब 4:45 बजे, उन्हें गांव कडीवन के थिस्सू राम का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि लक्की पुत्र थाला राम, निवासी गांव कडीवन तहसील टिक्कर जिला शिमला, धामवानी जंगल में बकरियां चराते समय कुछ शिकारियों द्वारा चलाई गई बंदूक की गोली के कारण घायल हो गया।  
कार में सवार होकर भाग निकले आरोपित

शिकारी इग्निस कार संख्या एचपी10बी-8466 में सवार होकर जाबली कैंची की ओर भाग रहे थे। शिकायतकर्ता ने वाहन को रोका, जिसे साहिल सप्टा पुत्र केशव राम निवासी गांव घासणी तहसील टिक्कर चला रहा था। उसने स्वीकार किया कि वह पंकज संगरेल और सुखपाल दोनों निवासी गांव खालगर तहसील टिक्कर जिला शिमला के साथ शिकार खेलने के लिए गए हुए थे।
वाहन से एक डबल बैरल बंदूक और एक बैग जिसमें जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस था, बरामद किया गया।  

यह भी पढ़ें: कुल्लू: आंखों के सामने राख हो गए 11 आशियाने, तमाशबीन बनकर रह गए लोग; काष्ठकुणी घरों में आखिर क्यों भड़कती है सर्दियों में आग?  
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

एसडीपीओ रोहडू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बंदूक से चली गोली से घायल लक्की को उपचार के लिए आइजीएमसी शिमला ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगामी जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आपदा प्रभावितों को अब 8-8 लाख की राहत, 4914 को दिए 81 करोड़, CM बोले, भाजपा विधायकों को भी आना चाहिए था
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953