search

आजमगढ़ की बेसो नदी में कपड़े की गठरी में मिले तीन अज्ञात बच्चों के शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप_deltin51

deltin33 2025-9-29 02:06:44 views 1246
  बेसो नदी के पास मौके पर जांच के ल‍िए पहुंचे पुल‍िस कर्मी।





जागरण संवाददाता, आजमगढ़। मार्टिनगंज क्षेत्र में रवि‍वार को तीन बच्‍चों का शव बेसो नदी में बच्‍चों के शव म‍िलने के बाद सीमा विवाद में दीदारगंज थाने की पुलिस उलझी रही।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव के निकट वेसो नदी में आज अपराह्न लगभग 4:00 बजे कुछ बच्चे नहाने के लिए नदी के पुल से कूदे। इस दौरान उन्हें एक कपड़े की गठरी दिखाई दी, जिसमें एक बच्चे का शव था। बच्चों ने इस बारे में ग्राम प्रधान बृजेश पाठक को सूचित किया। ग्राम प्रधान की सूचना पर दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी इकट्ठा करने लगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पुलिस को पता चला कि जिस किनारे पर शव मिला है, वह सोऺगर गांव, खेतासराय, जनपद जौनपुर की सीमा में आता है। इस जानकारी के बाद दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इस बीच, सोगर और भादो गांव के लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नदी के किनारों की नापी करने लगे।

खेतासराय की पुलिस ने शव को बाहर निकाला और गठरी खोली, जिसमें तीन बच्चों के शव थे। इनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल थे, जिनकी उम्र लगभग 8, 7 और 6 वर्ष के बीच थी। बच्चों के तन पर कोई कपड़ा नहीं था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। खेतासराय की पुलिस ने कुछ समय तक शव को पुल पर रखा, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। अंततः, पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को अपने साथ ले जाने का निर्णय लिया।ind vs pak, ind vs pak final, asia cup t20, indian cricket team, pakistan cricket team, abhishek sharma, shahid Afridi, Shoaib Akhtar,   



इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चिंता और शोक का माहौल है। बच्चों की पहचान न हो पाने के कारण पुल‍िस की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस ने शवों की पहचान के लिए सभी संभावित प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

इस घटना ने यह सवाल उठाया है कि आखि‍र यह शव कैसे नदी में एक साथ आ गए। उनको बांधकर फेंकने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। माना जा रहा है क‍ि बच्‍चे एक ही पर‍िवार से जुड़े हो सकते हैं। संभवत: इनकी हत्‍या करने के बाद ही इनके शव को इस प्रकार नदी में फेंका गया होगा।



बेसो नदी के किनारे मिले तीन अज्ञात बच्चों के शव ने न केवल एक दुखद घटना को उजागर किया है, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है।

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4010K

Credits

administrator

Credits
404135

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com