मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा एवं सांसद मनोज तिवारी ने छह लेन के नंदनगरी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नवरात्र के पावन दिनों में दिल्लीवासियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं एवं परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा एवं सांसद मनोज तिवारी ने छह लेन के नंद नगरी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। छह लेन वाले इस फ्लाईओवर को सितंबर 2022 में दिल्ली सरकार की वित्त एवं खर्च समिति की मंजूरी मिली थी। फरवरी 2023 में इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था। इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.5 किलोमीटर है जो दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ता है। इस अवसर पर सीएम रेखा ने कहा कि यमुनापार विकास बोर्ड को 1000 करोड़ और ग्रामीण विकास बोर्ड को 1000 करोड़ रुपये दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उद्घाटन के अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “सेवा पखवाड़े के अवसर पर आज यमुना पार क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है। नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया। हर दिन लाखों वाहन इस फ्लाईओवर से बिना रुकावट गुजरेंगे और प्रत्येक वाहन चालक को औसतन 15 मिनट की बचत होगी। यह यमुना पार के लाखों परिवारों के जीवन को सहज और सरल बनाने का साधन है।“
सेवा पखवाड़े के अवसर पर आज यमुना पार क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है। नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया।
हर दिन लाखों वाहन इस फ्लाईओवर से बिना रुकावट गुजरेंगे और प्रत्येक वाहन चालक को औसतन 15 मिनट की बचत होगी। यह यमुना पार के लाखों परिवारों के… pic.twitter.com/YErAhVutDn— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 28, 2025
इसके आगे उन्होंने कहा, “वर्षों से लटका यह कार्य भाजपा सरकार ने मात्र सात महीनों में पूरा कर दिखाया। यही भाजपा सरकार की गति, संकल्प और गुड गवर्नेंस का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम विकसित दिल्ली की ओर तेज़ी से अग्रसर हैं। यह फ्लाईओवर दिल्ली की रफ्तार है, दिल्ली की राहत है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता ठोस कदम है।“jamui-general,Jamui news,power outage,village darkness,electricity department,ABVP protest,Jhajha block,Bihar power crisis,rural electrification,water supply disruption,damaged power poles,Bihar news
नंदनगरी फ्लाईओवर के उद्घाटन पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “यहां फ्लाईओवर की शुरुआत हुई है। इसके लिए मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा को जितना भी धन्यवाद दूं कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार काम कर रही है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। ये फ्लाईओवर 2023 में उपराज्यपाल के हस्तक्षेप करने से पास हुआ था। फ्लाईओवर बनना शुरू हो गया लेकिन उससे अरविंद केजरीवाल इतना गुस्सा थे कि उन्होंने अड़चन पैदा करने के लिए 27 पेड़ काटने का आदेश देने से मना कर दिया था। कार बदलते ही हमने आदेश किया और काम पूरा हुआ हो गया। हम एक पेड़ के बदले 20 पेड़ लगा रहे हैं।“
नंदनगरी और गगन सिनेमा क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस 6-लेन फ्लाईओवर को अब जनता को समर्पित कर दिया गया है। इससे लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं, समय की बचत और सुगम यात्रा का भी लाभ मिलेगा। साथ ही, उत्तर पूर्वी दिल्ली के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसे पूरा करने के लिए जुलाई 2024 तक की डेडलाइन रखी गई थी। मगर काम में लगातार देरी होती गई। इसका कारण प्रदूषण एवं दिल्ली में लगने वाला ग्रेप और परियोजना के बीच आ रहे हरे पेड़ भी रहा था।
दिल्ली के शहीद मंगल पांडेय मार्ग पर बने फ्लाईओवर का निर्माण 14 महीने की देरी से पूरा हुआ जिससे लागत 29 करोड़ रुपये बढ़ गई थी।
यह भी पढ़ें- आरोपी चैतन्यानंद के लिए पुलिस ने मांगी पांच दिन की कस्टडी, 17 लड़कियों का शोषण करने का है आरोप
 |