search

Student Union Election: एमबीपीजी के इतिहास में सर्वाधिक मतदाता, लेकिन सबसे कम मतदान

deltin33 2025-9-28 23:42:58 views 1267
  प्रदेश के सबसे बड़े कालेज की सरकार चुनने को छात्र दिखे उदासीन। प्रतीकात्‍मक





सुमित जोशी, जागरण  हल्द्वानी। महाविद्यालयों में एक वर्ष के अंतराल के बाद मनाया गया लोकतंत्र का उत्सव एमबीपीजी कालेज के लिए ऐतिहासिक रहा। यहां के चुनावी इतिहास में पहली बार 13 हजार अधिक विद्यार्थी मतदाता सूची में शामिल हुए। सर्वाधिक वोटर होने के बावजूद छात्र-छात्राओं की उदासीनता देखने को मिली और सिर्फ 25.75 प्रतिशत वोटिंग हुई। जो अब तक का सबसे कम मतदान है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



कालेज प्रशासन के अनुसार छात्र संघ चुनाव 2025 की वोटर लिस्ट में 13978 विद्यार्थी शामिल थे। मतदान केंद्र समन्वयक डा. गोकुल सिंह सतयाल ने बताया कि कुल 3584 में ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले सत्र यानी 2023 में हुए चुनाव में 8568 विद्यार्थी मतदाता थे। जिनमें से 3193 ने मतदान किया। इस वर्ष 37.26 प्रतिशत वोट पड़े थे।  



2022 में करीब 41 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने मतदान किया था। जो पिछले वर्षों में सर्वाधिक था। वहीं, एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ निर्वाचन के हालिया वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो कोरोना के बाद हुए चुनाव में मतदान बढ़ा था। लेकिन उसके बाद गिरावट दिखी है। साथ ही इस बार पिछले साल की अपेक्षा 11.51 प्रतिशत ग्राफ नीचे आया है।  



छात्राएं सबसे ज्यादा, रुचि सबसे कम एमबीपीजी कालेज में छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या ज्यादा है। इस वर्ष पंजीकृत 5889 छात्रों में से 3011 यानी 30.11 प्रतिशत और 8089 छात्राओं में से 2257 यानी 22.57 ने मतदान किया। ऐसे में देखें तो छात्रों के मुकाबले छात्राएं 17 प्रतिशत अधिक हैं। लेकिन कालेज की सरकार चुनने में रुचि कम दिखी है।  


पिछले चार चुनावों में मतदाता और मतदान

  • वर्ष - मतदान - मतदाता - प्रतिशत  
  • 2018 - 3050 - 9400 - 32  
  • 2019 - 3109 - 9050 - 34  
  • 2020 - 4652 - 11200 - 41.07  
  • 2023 - 3193 - 8568 - 37.26  

महिला कालेज में भी सबसे कम हुई वोटिंग

प्रदेश के एकमात्र महिला कालेज हल्द्वानी में भी वोटिंग प्रतिशत लुढ़का है। पिछले दो सत्रों की बात करें 2022 में 28.10 प्रतिशत और 2023 में 28.15 प्रतिशत वोट पड़े। लेकिन मतदाता संख्या बढ़ने बावजूद इस बार यहां मत प्रतिशत गिरा है। 1866 में से 507 छात्राओं ने वोट डाले हैं। जो 27.7 प्रतिशत है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521