उद्घाटन हुआ, पर चली नहीं वंदे भारत... कब चलेगी-यह पता भी नहीं

LHC0088 2025-11-9 23:07:17 views 800
  

सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन तो हो गया, पर नियमित संचालन कब शुरू होगा, यह अभी तय नहीं है। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सहारनपुर को सौगात के रूप में मिली नई लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन उदघाटन तक सीमित रह गया है। दूसरे दिन ट्रेन न पहुंचने से यात्रियों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा है। वंदे भारत का नियमित संचालन कब होगा, इसकी जानकारी रेल प्रशासन को भी नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गत दिवस प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ सहारनपुर के बीच संचालित होने वाली नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उदघाटन किया था। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी तमाम जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि रेलवे द्वारा पूर्ण घोषित शेडयूल डिटेल्स के अनुसार वंदे भारत का सप्ताह में छह दिन संचालन किया जाएगा, लेकिन उदघाटन के दूसरे दिन ट्रेन नहीं आने से लोगों को अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी है।

यही नहीं, वंदे भारत के लिए रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-1 दूसरे दिन खाली पड़ा रहा। रेल प्रशासन के मुताबिक ये शुरुआती ट्रेनें अनरिज़र्व्ड मात्र उदघाटन स्पेशल के रूप में चलाई गई थी, सहारनपुर पहुंचने के बाद शुरुआती ट्रेन का रैक वापस किया गया है। ट्रेन के रेगुलर चलने की डिटेल्स बाद में जारी की जाएंगी। ऐसे में नई वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन जल्द होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। एके त्यागी, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक, सहारनपुर का कहना है कि लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रेगुलर संचालन की कोई डिटेल्स प्राप्त नहीं हुई है। मामला रेलवे बोर्ड का है, टाइम डिटेल्स जारी होने के बाद ही ट्रेन का सुचारू संचालन की तैयारी है।

समय सारिणी में बदलाव की मांग
सहारनपुर : नगर विधायक राजीव गुम्बर ने लखनऊ सहारनपुर नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी में बदलाव की मांग की है। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर व फोन पर बात कर दावा किया कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वासन दिया है।

गुंबर ने पत्र में कहा कि सहारनपुर को मिली नई वंदे भारत एक्सप्रेस का जो शेड्यूल जारी किया गया था उसके अनुसार ट्रेन दोपहर 3 बजे सहारनपुर से चलकर रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी , लखनऊ से सुबह 5 बजे चलकर दोपहर 12.45 बजे सहारनपुर पहुंचने का समय था। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री अपने काम से मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर और लखनऊ जाते हैं ऐसे में इस ट्रेन को सहारनपुर से सुबह के समय चलवाया जाए व लखनऊ से शाम को चलाए जाने से यात्रियों को एक ही दिन में आने जाने से समय की ओर अधिक बचत होगी।

गुम्बर ने बताया कि इस बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर हुई बात में रेल मंत्री ने उनकी इस मांग पर सहमति दे दी है और उम्मीद है शीघ्र ही वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी हो जाएगा। इस दौरान महापौर डा. अजय कुमार सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, किशोर शर्मा, योग चुघ, अनेश शर्मा, गौरव गर्ग, मनोज ठाकुर, शैलेन्द्र भूषण गुप्ता ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com