search

विजय कुमार मंडल के नामांकन में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर, बोले- विकास की रफ्तार पकड़ चुका है बिहार

LHC0088 2025-10-17 16:12:58 views 1256
  

विजय कुमार मंडल के नामांकन में पहुंचे अनुराग ठाकुर। (जागरण)



संवाद सूत्र, कुर्साकांटा (अररिया)। सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर कुर्साकांटा के सुभाष स्टेडियम में नामांकन सभा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लोगों से विजय कुमार मंडल को एकबार फिर जिताने की अपील की।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपका विधायक तीन बार अररिया और दो बार सिकटी विधानसभा से जीत दर्ज कर चुके हैं। आपलोगों का आशीर्वाद मिला तो यह इस बार छक्का मारकर नीतीश सरकार को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। ऊपर में मोदी और नीतीश की जोड़ी और यहां प्रदीप सिंह और विजय मंडल की जोड़ी को बनाये रखना है। जिससे आपसबों का सर्वांगीण विकास हो सके। सबने मन बना लिया है कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनाना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास का काम हुआ है वह किसी से छुपा नहीं है।

जहां कल तक सड़कें नही थीं आज वहां ट्रेन चल रही है। 111 किलोमीटर-गलगलिया ट्रेन,जीविका के माध्यम से महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजने, उज्ज्वला गैस योजना, पेंशन की राशि में बढोतरी, शौचालय निर्माण आदि अनेकों सरकारी योजना का जिक्र करते हुए विकास के लिए विजय मंडल को वोट देने की अपील की।

मौके पर भाजपा संगठन के सभी अधिकारी सहित जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, प्राचार्य त्रिलोक नाथ झा, जिप सदस्य रघु सिंह, अजित झा, बैद्यनाथ मिश्र, सुशील झा, मनोज मण्डल, योगेंद्र बिश्वास, गणेश यादव, अंजुलता झा, कनकलता झा, वीणा देवी, बिहारी दास, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन गुलाब सिंह ने किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138