Weather Update: रात में अचानक क्यों बढ़ने लगी सर्दी? नवंबर में कितनी पड़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

cy520520 2025-11-9 15:07:22 views 708
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में मौसम में बदलाव का असर महसूस होने लगा है। रातें सर्द होने लगी हैं, वहीं पहाड़ों से आ रही सर्द हवा के सामने धूप का प्रभाव भी कम होने लगा है। सुबह-शाम के बाद अब दिन में भी सर्दी महसूस होने लगी है। पड़ोसी राज्य के नैनीताल में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं जिले में रात का तापमान 12 डिग्री होने लगा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट और बढ़त का अनुमान जताया है। वहीं, कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है।

  
नैनीताल में न्यूनतम पारा पहुंचा 10, बरेली में 12 डिग्री हुआ रात का तापमान


शनिवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तेज सर्द हवाएं चलीं, जिससे सिहरन महसूस की गई। सुबह-शाम को बिना गर्म कपड़े घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। वहीं, धुंध छाए रहने से सुबह के समय वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित होने लगी है।

  
तापमान में गिरावट, कोहरा और धुंध छाने का अनुमान

  

  

आंचलिक मौसम केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया, उत्तरी-पश्चिमी हवा के साथ आसमान साफ होने से विकिरणीय शीतलन का संयुक्त प्रभाव बना है। इसके असर से तापमान में गिरावट हुई। अब कोई सक्रिय विक्षोभ न होने और पूर्व में हावी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में एक-दो डिग्री तक की बढ़त और गिरावट का अनुमान है। कोहरा और हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com