search

गौरव की मशाल से जगमगाया जगन्नाथपुर, झारखंड जागरण गौरव यात्रा ने जगाई नई चेतना

deltin33 2025-11-9 03:07:14 views 741
  

नोवामुंडी कॉलेज के निकट गौरव यात्रा का स्वागत करते विद्यार्थी।



बीडीओ सत्यम कुमार ने कहा कि झारखंड गौरव यात्रा राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक है। यह लोकतंत्र की मजबूती और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला कदम है। दैनिक जागरण इस यात्रा से समाज को एक सकारात्मक दिशा दे रहा है।


विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर । पश्चिमी सिंहभूम का शांत, संस्कृति-समृद्ध नगर जगन्नाथपुर शनिवार की सुबह एक नई ऊर्जा से भर उठा। सूरज की पहली किरणों के साथ ही गलियों में झारखंड जागरण गौरव यात्रा की गूंज फैल गई।    झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दैनिक जागरण परिवार द्वारा आयोजित युवा झारखंड कार्यक्रम के तहत यह यात्रा यहां पहुंची तो पूरा शहर उल्लास और उत्साह से सराबोर हो उठा।   सुबह करीब आठ बजे जैसे ही गौरव यात्रा का काफिला जगन्नाथपुर मुख्य चौक और सिंह मार्केट परिसर में पहुंचा, वहां का माहौल उत्सव में बदल गया। ग्रामीणों, स्कूली छात्रों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।    ढोल-नगाड़ों की थाप और जय झारखंड... के नारों के बीच लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा का शुभारंभ एक प्रतीकात्मक क्षण के रूप में हुआ।      

मशाल जलाकर झारखंड जागरण गौरव यात्रा का जगन्नाथपुर में शुभारम्भ करते बीडीओ, सीओ, विधायक प्रतिनिधि व अन्य।

इस यात्रा में पदमावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, रस्सेल उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा, कांग्रेस, झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रैयत संघर्ष समिति और झारखंड पुनरुस्थापन अभियान के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।

दिनभर शहर के कोने-कोने में चर्चा रही कि कैसे दैनिक जागरण की यह पहल केवल यात्रा नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता और एकता का उत्सव बन गई। बच्चों और युवाओं के हाथों में झंडे, और बुजुर्गों के मन में गर्व ने मिलकर यह साबित कर दिया कि झारखंड की आत्मा आज भी जीवित है।

समापन रैयत संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुमन्तज्योति सिंकू द्वारा किया गया। इन्होंने राज्य के गौरवशाली इतिहास और उसकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में एस्पायर एनजीओ के समन्वयक रविंद्र राठौर, सौरभ राउत, प्रमोद शर्मा, धीरज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   

झारखंड जागरण गौरव यात्रा में शामिल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर की छात्राएं व शिक्षिकाएं। प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार, अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा और विधायक सोनाराम सिंकू के प्रतिनिधि ललित कुमार दोराईबुरु ने संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित कर इस गौरव यात्रा का आरंभ किया। जलती मशाल मानो झारखंड के उज्जवल भविष्य की प्रतीक बन गई।

इसके बाद यात्रा ने सिंह मार्केट, कोल्हान हितैषी पुस्तकालय होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरते हुए राजकीय रस्सेल प्लस टू विद्यालय परिसर तक अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराई। रास्ते भर छात्राओं की कतारें, झंडे, बैनर और गीतों की ध्वनि ने वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521