search

गोपालगंज के बनकट्टी महिला हत्याकांड में एक गिरफ्तार, छह आरोपितों की तलाश में छापेमारी तेज

deltin33 2025-11-9 01:07:21 views 1219
  

आरोपितों की गिरफ्तारी के ल‍िए छापेमारी कर रही पुलि‍स। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



संवाद सूत्र, बैकुंठपुर (गोपालगंज)। Gopalganj Crime News: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उत्तर बनकट्टी गांव  में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की देर शाम हुई मारपीट में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

रवि तिवारी की पत्‍नी रिंकू त्रिवेदी की मौत हो गई थी। उनके ससुर श्रीभगवान त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मृतका के देवर पवन कुमार त्रिवेदी ने गांव के ही चन्द्रलोक त्रिवेदी सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित बिट्टू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।  

अन्‍य नामजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से सभी फरार हैं।  

प्राथमिकी के अनुसार, शुक्रवार की शाम मृतका और उसके परिवारजन अपने घर के पास जमीन पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पुराना विवाद फिर भड़क उठा।
ससुर-बहू पर क‍िया था जानलेवा हमला

आरोपितों ने गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला कर दिया, जिससे रिंकू त्रिवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि मामूली जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बैकुंठपुर के साथ-साथ सीमावर्ती थानों में भी पुलिस टीमों को लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद उत्तर बनकट्टी गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को न्याय और सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

लुध‍ियाना में पत‍ि को छोड़कर रिंकू गांव आई थीं। यह उनकी अंतिम यात्रा साबित हुई। उनके दो बच्‍चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521