search

NTA AISSEE 2026: सैनिक स्कूल कक्षा छठी और नौवीं में दाखिले की कल लास्ट डेट, दोबारा नहीं मिलेगा मौका

cy520520 2025-11-8 20:07:15 views 1061
  

NTA AISSEE 2026: यहां देखें जरूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सैनिक स्कूल एडमिशन (AISSEE 2026) में रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र व अभिभावकों के पास कल तक का मौका है। जो छात्र कक्षा छठी एवं नौवीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे केवल 09 नवंबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, इससे पहले AISSEE 2026 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। जिसके बाद एनटीए ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 09 नवंबर तक बढ़ा दिया था। इसलिए सभी छात्र व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा छात्र को रजिस्ट्रेशन करने के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
परीक्षा शुल्क

सैनिक स्कूल में कक्षा छठी और नौवीं में दाखिले लेना के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। बगैर परीक्षा शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और एक्स सर्विस मैन को 850 रुपये और एससी एवं एसटी छात्र को 700 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
इस दिन शुरू होगी करेक्शन विंडो

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनटीए की ओर से छात्र को फॉर्म में करेक्शन करने का मौका भी दिया जाएगा। छात्र 12 नवंबर से लेकर 14 नवंबर, 2025 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र 10 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।
जनवरी में होगी परीक्षा

कक्षा छठीं और नौवीं में दाखिला लेने के लिए परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। जो छात्र कक्षा छठी में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए परीक्षा दो घंटे तीस मिनट और जो छात्र कक्षा नौवीं में दाखिला लेना चाहते हैं उनके लिए परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा पैटर्न

कक्षा छठीं की परीक्षा में छात्र से 300 अंकों के 125 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 13 मीडियम में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही कक्षा नौवीं की परीक्षा में उम्मीदवारों से 400 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा अंग्रेजी मीडियम में संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ONGC Apprentice Recruitment 2025: ओएनजीसी अप्रेंटिसशिप में रजिस्ट्रेशन की लास्टडेटएक्सटेंड, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737