search

नोए़डा में महिला की सिर कटी लाश पुलिस के लिए बनी पहेली, बदला या अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका

LHC0088 2025-11-8 17:37:10 views 1045
  

महिला की सिर कटी लाश पुलिस के लिए बनी पहेली। जागरण  



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-82 कट चौकी के पास नाले में मिले महिला के सिर व हाथ कटे शव की पहचान करना शुक्रवार को भी पहेली बना रहा। पुलिस का पहला प्रयास है कि जल्द से जल्द शव की पहचान की जाए। पुलिस ने हत्या का कारण जानने के लिए पैनल के समक्ष पोस्टमार्टम कराया। हत्या का कारण जानने का प्रयास किया। उधर, एक्सपर्ट बदला या अवैध संबंध के शक में हत्या होने का दावा कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नाले में बृहस्पतिवार को शव मिलने से लेकर अब तक का घटनाक्रम हत्यारोपित के बहुत ही शातिर होने की ओर इशारा कर रहा है। उसको भौगोलिक जानकारी, सुनसान जगह होना, सीसीटीवी आदि नहीं होने की जानकारी थी। वह शव को फेंककर आसानी से निकल जाएगा।

नतीजतन 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी न तो शव की शिनाख्त हो सकी है और न ही हत्यारोपितों से जुड़ा छोटा सा सुराग पुलिस के हाथ लगा है।
खंगाले गए CCTV फुटेज

उधर, नोएडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार के मुकाबले तीन की जगह सात और टीमों को बढ़ाया। शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास पांच से आठ किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। घटनास्थल तक आने जाने वाले 15-20 रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को देखा।

दो-तीन में गुजरे 550 से ज्यादा संदिग्ध वाहनों की जानकारी जुटाई। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि दस टीम साक्ष्य और संदिग्धों को चिह्नित कर जानकारी जुटा रही हैं। आसपास के जनपदों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी की जा रही है। कुछ लीड मिली है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

के केस की फाइल देख रही पुलिस :/B सूत्रों की मानें तो मार्च 2023 में नोएडा सेक्टर आठ में मानव शरीर के दो पैर के पंजे और कटा हाथ मिला था। अंगों का मिलान दिल्ली साकेत के एक केस से हुआ था। नोएडा पुलिस इस केस की फाइल खंगाल रही है इससे भी कुछ मदद मिलने की उम्मीद है। पिछले दिनों हापुड़ में भी हाइवे किनारे सूटकेस में शव मिला था।
बदला या अवैध संबंध

एक्सपर्ट के मुताबिक सिर व दोनों हाथ कटे शव को लेकर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह हत्या बदला लेने के लिए की गई है या फिर अवैध संबंध के शक में पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया गया है।
हत्या का केस बनना भी चुनौती

एक्सपर्ट की मानें तो किसी भी हत्या के मामले को स्थापित करने के लिए हत्या का कारण, हत्या में इस्तेमाल हथियार व शव का होना जरूरी है। इनके आधार पर बाडी आफ आफेंस निर्धारित होता है। इससे चलते 48 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी पुलिस हत्या का मामला दर्ज नहीं कर पाई है।

उधर, अब पुलिस का प्रयास रहेगा कि वह डीएनए और खून के सैंपल सुरक्षित रखेगी। पोस्टमार्टम कराकर हत्या के कारण को जानेगी। हत्यारोपित के पकड़े जाने पर इनके आधार पर सजा दिलाने में मदद मिलेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138