search

Odisha Weather Update: ओड़िशा में शीतलहर का खतरा! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

deltin33 2025-11-8 17:07:15 views 1261
  

ओडिशा की मौसम खबर



जागरण संवाददाता, अनुगुल। Odisha Weather: सर्दी अब दस्तक दे चुकी है। ओडिशा में मौसम अचानक बदल गया है और राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 14 से 20 नवंबर के बीच राज्यभर में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, दारींगबाड़ी, फुलबानी, कोरापुट, कालाहांडी, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा जैसे जिलों में रात का पारा तेजी से गिर रहा है। फुलबानी में तापमान 12.5 डिग्री, दारींगबाड़ी में 14 डिग्री, जबकि कोरापुट में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तक पहुँच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से ठंडी हवाएं पूर्वी दिशा में प्रवेश कर रही हैं, जिसके कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात और सुबह के समय ठंड का असर महसूस किया जाएगा। यह दौर कम से कम 20 नवंबर तक जारी रहने की संभावना है।
लोगों को दी गई सलाह

  • मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।
  • रात में बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाकर रखें।
  • किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राज्य में ठंड की यह शुरुआती लहर इस बात का संकेत है कि इस बार सर्दी पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी और ज्यादा तीव्रता से दस्तक दे रही है। ग्रामीण इलाकों में सुबह की धुंध और हल्की ठंडी हवाओं के साथ अब सर्द मौसम का एहसास होने लगा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521