search

हाथरस में गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

deltin33 2025-11-8 15:36:48 views 1259
  



जागरण संवाददाता, हाथरस। गोरखधाम एक्सप्रेस हाथरस जंक्शन स्टेशन से निकली, तो करीब एक किलोमीटर की दूरी पर जाकर उसका इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन रास्ते में खड़ी हो गई। ट्रेन के रुक जाने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। करीब तीन घंटे बाद ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन से गोरखपुर धाम एक्सप्रेस आगे चली उसका इंजन फेल हो गया। यह ट्रेन मुख्य ट्रैक पर आते ही खड़ी हो गई। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। ट्रेन को स्टेशन पर लाया गया। बाद में दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया गया।

ट्रेन सुबह करीब चार बजे की घटना है। इस ट्रेन के मुख्य ट्रैक पर खड़े हो जाने से पीछे से आ रहीं कई एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से लेट हो गईं। उन्हें कंट्रोल द्वारा सूचना देकर पोरा, जलेसर रोड सहित नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया गया। आरपीएफ के थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन का रवाना कर दिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521