search

निदा खान को तेजाब से जलाने की धमकी मिली, कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

LHC0088 2025-11-8 13:36:29 views 848
  



जागरण संवाददाता, बरेली। आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान को तेजाब डालकर मार डालने की धमकी मिल रही है। निदा ने इस मामले की लिखित शिकायत कोर्ट में पेश होकर न्यायाधीश से की है।

पीड़ित ने कोर्ट में कहा कि वर्ष 2022 में मौलाना तौकीर रजा के इशारे पर उनके गुर्गे मौलाना मोईन सिद्दीकी ने उनके विरुद्ध फतवा जारी किया। तीन तलाक व हलाला का विरोध करने पर उन्हें भारत छोड़ने की धमकी दी गई। ऐलानिया कहा गया कि अगर निदा खान ने तीन दिन के अंदर भारत नहीं छोड़ा तो उसे पत्थर मारकर खत्म कर दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह मामला सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में शीरान रजा के विरुद्ध वारंट जारी है। एसएसपी को भी गिरफ्तारी के आदेश कोर्ट ने दे रखे हैं। निदा खान ने कोर्ट में कहा कि तीन तलाक का विरोध करने पर उस पर 11,786 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

अभी तक मुकदमे में चार्ज नहीं लगा है। निदा ने ऐसे में मौके पर मौलाना और मोईन सिद्दीकी पर आरोप लगाया जब दोनों बवाल के आरोप में जेल में बंद है। निदा खान ने कोर्ट से सुरक्षा देने की मांग की है। आरोप है कि आरोपित उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138