search

शामली में हाईवे पर रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डीसीएम में घुसी कार, चार दोस्तों की मौत

Chikheang 2025-11-8 07:06:20 views 1244
  





शामली में हाईवे पर रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डीसीएम में घुसी कार, चार दोस्तों की मौत  

- सोनीपत के बरोदा गांव से चारों युवक जा रहे थे हरिद्वार  

- कार के नंबर के आधार पर दी गई स्वजन को सूचना  

जासं, शामली : हरियाणा में सोनीपत जिले के बरोदा गांव से हरिद्वार जा रही तेज रफ्तार कार शामली में बाबरी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर शुक्रवार देर रात रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डीसीएम में घुस गई। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर स्वजन को सूचना दी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बरोदा निवासी साहिल अपने तीन दोस्तों के साथ हरियाणा से पानीपत-खटीमा हाईवे होते हुए कार से हरिद्वार जा रहा था। रात करीब 12 बजे कार बुटराड़ा फ्लाईओवर पार करने के बाद एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े डीसीएम में घुस गई। बताया जाता है कि उस समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे चारों युवकों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राहुल सिसौदिया ने कार के नंबर के आधार पर स्वजन से संपर्क कर हादसे की सूचना दी। फिलहाल कार मालिक के पुत्र साहिल की पहचान हुई है। स्वजन गांव से शामली के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। हादसा इतना वीभत्स था कि डीसीएम के पहिए भी कार से चिपक गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953