अरावली वन क्षेत्र में तीन घंटे तक सुलगता रहा जूतों का स्क्रैप।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अधिकारियों की लापरवाही के कारण अरावली वन क्षेत्र में कचरा फैंकने और जलाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी कुछ लोगों ने अरावली वन क्षेत्र में जूतों का स्क्रैप फेंक दिया। जब संस्था के पदाधिकारियों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करके रोष जताया तो कचरे में आग लगा दी गई। करीब तीन घंटे तक यह कचरा अरावली में सुगलता रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सेव अरावली के पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पेड़-पौधे लगाने के साथ-साथ तालाब की खोदाई कर उसमें पानी भी भरते हैं जिससे भूजल स्तर बढ़ सके और जीव जंतुओं के लिए पानी मिल सके। लेकिन कुछ कारखाना मालिक पहाड़ी को प्रदूषित कर रहे हैं। पाली क्रेशर जोन की लाल बत्ती से थोड़ी दूरी पर अरावली वन क्षेत्र में जूतों का स्क्रैप फेंक दिया है।
Ujjain banner controversy,I Love Muhammad banner,I Love Mahakal posters,Ujjain communal tensions,Madhya Pradesh police investigation,Topkhana area Ujjain,Begambagh area Ujjain,Hindu organization protest,Ujjain SP Pradeep Sharma,Navratri peace appeal
संस्था के पदाधिकारियों ने इंटरनेट मीडिया एक्स और व्हाट्सएप पर जब वीडियो साझा करके नाराजगी जाहिर की तो स्क्रैप में आग लगा दी गई। अरावली वन क्षेत्र में इस तरह से स्क्रैप फेंकना और आग लगाने से पर्यावरण को क्षति पहुंचेगी।
जहां एक ओर अरावली वन क्षेत्र में तोड़फोड़ के बाद जानवर दिखाई देने लगे थे, एक बार फिर विलुप्त होने लगेंगे। क्योंकि इस प्रकार की गतिविधियों से जानवरों को नुकसान पहुंचता है। सेव अरावली ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस संबंध में कार्रवाई को लेकर पाली पुलिस चौकी में शिकायत भी की है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के पटाखा उद्योग के लिए जगी उम्मीदें, अब आठ अक्टूबर के निर्णय पर टिकी निगाहें
 |