अनुराग बोले, भाजपा के पांच पांडव कौरवों पर पड़ेंगे भारी

deltin33 2025-11-8 01:07:27 views 992
  





अनुराग बोले, भाजपा के पांच पांडव कौरवों पर पड़ेंगे भारी  

जागरण संवाददाता, शिमला : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। पांच गुट कहीं नहीं हैं। भाजपा के ये पांच पांडव कौरवों पर भारी पड़ेंगे। अनुराग ठाकुर शुक्रवार को कांग्रेस के भाजपा में पांच गुटों के सवाल पर जवाब रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल की भरपूर मदद की है और आगे भी यह मदद जारी रहेगी। केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ न तो कभी भेदभाव किया है और न ही भविष्य में करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



वहीं अनुराग ठाकुर ने इससे पहले भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारत की एकता, अखंडता, एकात्मकता व स्वाधीनता के महायज्ञ में राष्ट्रनायकों को प्रेरित करने में हमारे राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का योगदान अनुपम और अतुलनीय है। वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रगीत ही नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सोनिया का स्तुतिगान पसंद है। कई काग्रेसी नेताओं ने अलग-अलग जगह पर वंदे मातरम् गीत के गायन को रोकने का प्रयास किया है।





एक साल में कांग्रेस नहीं बना सकी अध्यक्ष : जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सृजन के 150 वर्ष पूरे होने पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए जो एक साल से अपना अध्यक्ष नहीं बना सकी। भारतीय जनता पार्टी एकजुट है और मजबूत नेतृत्व के साथ काम कर रही है। उन्होंने जाईका प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार हर बजट में हिमाचल सरकार का सहयोग कर रही है।



जयराम ने कहा कि वंदे मातरम् देशवासियों की अंतरात्मा का गीत और हर क्रांतिकारी का जयघोष था। इसने करोड़ों भारतीयों में अद्भुत देशभक्ति, साहस और आत्मबल का संचार किया। केंद्र में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वंदे मातरम् गीत को ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों और उत्सवों में गाने का नियम बनाया गया। प्रधानमंत्री ने विरासत को संजोने और जन-जन तक पहुंचाने का मिशन बनाया। कांग्रेस सरकार जिन भी राज्यों में थी वहां पर इसका विरोध किया गया।





एक गाड़ी में आए जयराम और अनुराग, अटकलों पर लगाया विराम

भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर ने एक ही गाड़ी में आकर एकजुटता का संदेश दिया। दोनों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच भाजपा के दो नेताओं के बीच चले सत्ता संघर्ष की अटकलों पर लगभग विराम लगा दिया। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेता एक मंच पर भी नजर आए। दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com