search

साड़ी दी, मांग भी भर दी... शादी से पहले हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक पर गर्लफ्रेंड ने दर्ज कराया केस

Chikheang 2025-11-7 18:07:23 views 982
  

प्रतीकात्मक फोटो



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित गढ़ी मुंडो निवासी अमित ढींगरा को गिरफ्तार किया। आरोपित की सात नवंबर को शादी होनी थी। इसका पता पीड़ित युवती को लगा तो उसने बुधवार को पुलिस को शिकायत दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित अमित मानकपुर स्थित बर्तन फैक्ट्री में मैनेजर है। वहीं पर शहर यमुनानगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवती भी कार्य करती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। वर्ष 2020 में आरोपित ने युवती को मिलने के लिए होटल पैराडाइज में बुलाया। जहां उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद आरोपित उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब भी वह उस पर शादी का दबाव बनाती तो टाल मटोल कर देता।

इस बीच युवती को पता लगा कि आरोपित अमित की कही और शादी तय हो गई है। वह उसे छोड़कर किसी अन्य युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। जिस पर युवती ने उसकी रेकी करना शुरू कर दी।

युवती ने उसे दो नवंबर को मिलने के लिए बुलाया और कोर्ट मैरिज करने को कहा। वह दोनों होटल में गए। वहां पर आरोपित अमित ने उसे साड़ी का जोड़ा दिया। उसकी मांग भरी और अगले दिन कोर्ट मैरिज करने का वादा किया। इसके बाद वह फिर से टाल मटोल करने लगा।

इस बीच युवती को उसकी शादी का कार्ड मिल गया। जिसमें पता लगा कि सात नवंबर को उसकी शादी होनी है, जिसके बाद उसने सेक्टर 17 थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। जांच अधिकारी आरती ने बताया कि आरोपित अमित को वीरवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953