search

Jharkhand weather: बचाव की कर लें तैयारी, कल से बढ़ेगी ठंड, कोहरे एवं धुंध का भी दिखेगा असर

cy520520 2025-11-7 17:07:33 views 1199
  

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर दिखेगा।  



जागरण संवाददाता, रांची। पिछले दिनों राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मोंथा चक्रवातीय तूफान की रिमझिम फुहारों ने तापमान गिरा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 8 से 10 नवंबर तक तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ने लगेगा और इस वर्ष चूंकि वर्षापात अधिक हुआ है इसलिए कोहरे या धुंध का असर भी दिखेगा।
12 नवंबर तक सुबह में दिखेगा कोहरा या धुंध

हालांकि, इसका असर अभी से ही दिखने लगा है और घाटी क्षेत्रों में तो अहले सुबह और शाम ढलते ही कोहरे का असर दिखने लगता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में भी स्पष्ट किया गया है कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में 12 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में
आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  
चार दिनों तक ऐसा रहेगा राजधानी का तापमान

  • 7 नवंबर : अधिकतम 26 डिग्री जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
  • 8 नवंबर : अधिकतम 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
  • 9 नवंबर : अधिकतम 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
  • 10 नवंबर : अधिकतम 25 डिग्री जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737