deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Voting Percentage: मुंगेर में 61 प्रतिशत मतदान, तारापुर और जमालपुर के वोटरों ने छुआ नया आंकड़ा

deltin33 2025-11-7 07:36:17 views 976

  

Munger, Bihar Voting Percentage 2025: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुंगेर जिले का मतदान लगभग 61 प्रतिशत रहा।  



रजनीश, मुंगेर। Munger Voting Percentage 2025, Munger Voter Turnout 2025 मुंगेर जिले की तीनों विधानसभा सीट मुंगेर, तारापुर और जमालपुर में गुरुवार को मतदान का उत्सव पूरे जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह की हल्की गुलाबी ठंड के बावजूद लोगों में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला। बूथ खुलते ही मतदाता कतारों में नजर आने लगे। युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक, सभी वर्ग के लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की ताकत को और मजबूत किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बार जिले में एसआइआर का असर मतदान प्रतिशत पर साफ दिखा। मतदाताओं ने पिछले दस वर्षों के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। 2015 में जहां मतदान प्रतिशत 54.25 था, वहीं 2020 में यह घटकर 50.12 प्रतिशत रह गया था। लेकिन, इस बार वोटरों ने सारे आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए रिकार्ड तोड़ मतदान किया।

प्रशासन के अनुसार इस बार जिले का मतदान लगभग 61 प्रतिशत रहा। बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरुकता और भागीदारी की मिसाल बन गईं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर गहमागहमी रही। कहीं कालेज के छात्र-छात्राएं पहली बार वोट डालने की खुशी में सेल्फी लेते दिखे, तो कहीं बुजुर्ग अपने अनुभव साझा करते नजर आए।

प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के बीच मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। हर बूथ पर मतदान कर्मियों ने बेहतर व्यवस्था बनाई रखी, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। महिलाओं का उत्साह इस बार विशेष रूप से देखने को मिला। सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं की भीड़ बूथों पर लगी रही।

कई जगहों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की उपस्थिति अधिक रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह था। लोग अपने खेत-खलिहानों का काम छोड़ बूथों की ओर निकल पड़े। स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उत्सव जैसा दिखा माहौल

शहरी क्षेत्रों में भी मतदान का माहौल उत्सव जैसा था। बाजार, सड़कों और चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय सिर्फ चुनाव रहा। मतदाता अपनी-अपनी पसंद के प्रत्याशियों को समर्थन देने पहुंचे और लोकतंत्र की इस महान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कई स्थानों पर वोट डालने के बाद मतदाताओं ने अपने उंगलियों पर स्याही का निशान दिखाते हुए इंटरनेट मीडिया पर मैंने वोट दिया अभियान को भी गति दी। लोगों ने मुद्दों और विकास को ध्यान में रखकर वोट किया है।

इस बार युवाओं की भागीदारी भी पहले की तुलना में काफी बढ़ी है। जिले में करीब दस लाख मतदाता इस चुनाव में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई और हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात थे।

मतदान कर्मियों ने ईवीएम और वीवीपैट की जांच पूरी सतर्कता के साथ की। जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराया गया। उम्मीदवारों के समर्थक परिणाम को लेकर उत्सुक हैं। जिले में इस बार मतदाताओं ने वोटों की ऐसी वर्षा की कि लोकतंत्र भी भींग गया।

मतदान के इस उत्सव ने यह साबित कर दिया कि मुंगेर की जनता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर सजग और जिम्मेदार है। हर वर्ग और हर पीढ़ी ने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाई। लोकतंत्र की यह भींगी शाम लंबे समय तक जिले की राजनीतिक इतिहास में याद की जाएगी, जब लोगों ने अपने वोट से भविष्य की दिशा तय करने का काम किया।
हर दो घंटों में दो गुणा, दोपहर बाद मतदान में कमी

मतदान को लेकर मतदाताओं का उत्साह चरम पर दिखा। यही कारण है कि हर दो घंटों पर मतदान प्रतिशत में दो गुणा वृद्धि हुई। हालांकि दोपहर तीन बजे बाद रफ्तार में कमी आई। पांच बजे तक कुल मतदान 54.90 प्रतिशत देखा गया।

  • सुबह नौ बजे तक 13.37 164 तारापुर- 15.8 165 मुंगेर - 12.84 166 जमालपुर- 12.21
  • सुबह 11 बजे तक 26.28 प्रतिशत 164 तारापुर- 28.44 165 मुंगेर - 24.81 166 जमालपुर- 25.62
  • दोपहर 01 बजे बजे तक 41.19 प्रतिशत 164 तारापुर- 43.5 165 मुंगेर - 38.81 166 जमालपुर- 41.33
  • 03:00 बजे तक 51.80 प्रतिशत 164 तारापुर- 54.21 165 मुंगेर - 49.38 166 जमालपुर- 51.88
  • 05:00 बजे तक 54.90 प्रतिशत 164 तारापुर- 58.33 165 मुंगेर - 49.84 166 जमालपुर- 56.69

कुल 39 है मैदान में, दो ने दिया है समर्थन

जिले में पहले चरण में मतदान संपन्न हो गया। तीनों विधानसभा क्षेत्र में 39 दलीय निर्दलीय प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। तारापुर से बसपा और मुंगेर से जनसुराज के प्रत्याशियों ने आखिरी वक्त पर भाजपा को समर्थन किया। हालांकि, इनकी किस्मत का फैसला 14 नवंबर को होगा। मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री आवंटित कर दिया गया है।

तीनों विधानसभा मुंगेर, तारापुर और जमालपुर में बूथों की संख्या बढ़ी है। 2020 की तुलना में इस बार 174 मतदान केंद्र ज्यादा बने हैं। 2020 में कुल 1034 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार इसकी संख्या बढ़कर 1208 हो गई है। 9 लाख 96 हजार 889 मतदाता मतदाधिकार का प्रयोग किया।

तारापुर सीट सबसे हाट सीट है। यहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भाजपा के प्रत्याशी हैं। इनका मुकाबला राजद प्रत्याशी अरुण कुमार साह से है। मुंगेर विधानसभा से इस बार भाजपा ने अपने जीते प्रत्याशी प्रणव कुमार की जगह कुमार प्रणय को मैदान में उतारा था। यहां से राजद ने अविनाश कुमार विद्यार्थी से भाजपा का मुकाबला है। यहां कड़ा मुकाबला है। जीत-हार का अंतर कम वोटों से होगा।

जमालपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार की जगह जदयू ने पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र नचिकेता को मैदान में उतारा है। शैलेश कुमार जदयू से बागी होकर निर्दलीय मैदान में है। वहीं, महागठबंधन ने यह सीट कांग्रेस से छिनकर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी को दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
74115