search

Bihar Chunav: एक बार फिर बिहार में गरजेंगे सीएम योगी, अब इन जिलों में बैक-टू-बैक जनसभाएं कर बनाएंगे माहौल

Chikheang 2025-11-7 02:37:13 views 734
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में भाजपा व एनडीए के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए शुक्रवार को फिर जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण जिले में कुल तीन जनसभाएं कर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री की पहली जनसभा पूर्वी चम्पारण जिले में दोपहर 12:20 बजे होगी। यह जनसभा रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के भवनरी स्टेडियम में होगी। यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे। इसके बाद दूसरी जनसभा पश्चिमी चम्पारण जिले में दोपहर 1:10 बजे लौरिया विधान सभा क्षेत्र में होगी।

यह जनसभा साहू जैन विद्यालय मैदान में रखी गई है। योगी की तीसरी जनसभा दोपहर 2:10 बजे पूर्वी चम्पारण जिले की ढाका विधानसभा क्षेत्र में होगी। यह सभा हाई स्कूल खेल मैदान, भेलवा में होगी। मुख्यमंत्री इन जनसभाओं में केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों के साथ-साथ एनडीए के विकास एजेंडे को जनता के बीच रखेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953