नई Ducati Multistrada V4 Pikes Peak भारत में लॉन्च, 1,158cc के इंजन समेत हाईटेक फीचर्स से है लैस

Chikheang 2025-11-6 22:26:50 views 1256
  

2025 Ducati Multistrada V4 Pikes Peak को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Ducati ने भारत में अपनी नई Multistrada V4 Pikes Peak को लॉन्च कर दिया है। Pikes Peak वेरिएंट स्टैंडर्ड Multistrada V4 से अधिक परफॉरमेंस फोकस है, जो स्पोर्ट टूरिंग बाइक में हाई-स्पेसिफिकेशन वाले कंपोनेंट्स और स्पोर्टी एर्गोनॉमिक्स को जोड़ता है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Ducati Multistrada V4 का इंजन

  • Multistrada V4 Pikes Peak में वही 1,158cc V4 Granturismo इंजन है जो बाकी Multistrada लाइनअप में मिलता है। यह इंजन 10,750rpm पर 170hp और 9,000rpm पर 123.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन में सिलेंडर डिएक्टिवेशन सिस्टम दिया गया है, जो फ्यूल की खपत कम और माइलेज बढ़ाने का काम करता है।


  

  • इसमें रेस मोड भी दिया गया है, जो थ्रॉटल प्रतिक्रिया को अधिकतम करता है और ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल जैसे राइडर एड्स से हस्तक्षेप को कम करता है। इसमें टाइटेनियम Akrapovič एग्जॉस्ट भी मिलता है।
  
Ducati Multistrada V4 के फीचर्स

  • Pikes Peak में हाई-स्पेसिफिकेशन हार्डवेयर दिया गया है, जो इसकी हैंडलिंग को ज्यादा शार्प करने का काम करता है। इसमें Öhlins Smart EC 2.0 इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन है, जो Panigale V4 S और Streetfighter V4 S में भी देखा जाता है। यह राइडर की स्टाइल के आधार पर अपने आप एडजस्ट होता है।


  

  • Multistrada V4 Pikes Peak में 17-इंच का फ्रंट व्हील दिए गए हैं। इसमें एक सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म दी घई है, जो इसे एक स्पोर्टी रूप देने का काम करते हैं। इसमें Brembo Stylema कैलिपर्स के साथ 330mm फ्रंट डिस्क और 280mm रियर डिस्क दिया गया है।
  • Multistrada V4 S के व्यापक इलेक्ट्रॉनिक्स सूट को इसमें शामिल किया गया है, जिसमें ABS, व्हीली कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल की सटीकता में सुधार के लिए Ducati Vehicle Observer (DVO) सिस्टम शामिल है।


  

  • इसमें रडार सिस्टम भी है जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW), अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मिलता है स्पोर्टी एर्गोनॉमिक्स

Ducati ने स्पोर्टी राइडिंग को सक्षम करने के लिए चेसिस ज्योमेट्री में भी बदलाव किए हैं। इसमें स्टीयरिंग हेड एंगल 25.75 डिग्री दी गई है, जिससे हैंडलिंग काफी स्मूद मिलती है। इसमें बेहतरीन राइडिंग पोजीशन दी गई है। फुटपेग्स को ऊँचा और पीछे की ओर, जबकि हैंडलबार को संकरा और नीचे करके राइडिंग पोजीशन को और अधिक आक्रामक बनाया गया है।

  
Ducati Multistrada V4 की कीमत

भारत में Ducati Multistrada V4 Pikes Peak को 36.17 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com