search

शादी का झांसा देकर 8 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, हिंदू महिला से धोखाधड़ी कर किया ये बड़ा कांड

deltin33 2025-11-6 20:37:32 views 1285
  



जागरण संवाददाता, मवाना। एक महिला ने मुस्लिम व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धोखाधड़ी कर कोर्ट मैरिज करने का आरोप लगाया। उस पर नमाज पढ़ने और मदरसे में पढ़ाने का दबाव बनाया गया। जबरन उसका मतांतरण कराने का भी प्रयास किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को थाने पर दी तहरीर में नगर निवासी हिंदू महिला ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व वह छोटी पुत्री को सरकारी अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति मिला। वह ई-रिक्शा चलाता था। उसने स्वयं को हिन्दू और अविवाहित बताते हुए विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में महिला को पता लगा कि आरोपित मुस्लिम और विवाहित है। उसके बच्चे भी हैं।
विरोध करने पर धमकाया

विरोध किया तो आरोपित ने उसे धमकाया। आरोपित महिला को पिछले साल 14 अक्टूबर में पंजाब ले गया और फर्जी पते पर कोर्ट मैरिज कर ली। उसे किराये के मकान में छोड़ दिया। महिला ने बताया कि वह गर्भवती हुई तो आरोपित ने कस्बे में अटोरा रोड स्थित क्लीनिक पर जबरन उसका गर्भपात करा दिया। आरोपित उसे नमाज पढ़ने और मदरसे में पढ़ाने का भी दबाव बना रहा है। मतांतरण का भी प्रयास किया। महिला जब आरोपित के घर पहुंची तो उसके स्वजन ने पीटकर भगा दिया।

बुधवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी रजनीश रोहल, विनोद गुप्ता उर्फ टरचू आदि कार्यकर्ता थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन से मिले और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521