search

Gumla Crime: घर से क्रिकेट खेलने निकला था छात्र, तलाश करने पर नदी से बरामद हुआ शव, हत्या की आशंका

LHC0088 2025-11-6 18:37:10 views 724
  

दो दिनों से लापता बालक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है।  






जागण संवाददाता, गुमला। सिसई थाना क्षेत्र की पंडरिया पारस नदी से गुरुवार की सुबह एक 10 वर्षीय स्कूली बच्चे का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुम्हार मोड़ निवासी आयुष राज (पिता शिव प्रसाद साहू) के रूप में की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया गया कि आयुष बसिया रोड स्थित सेंट मैरिज स्कूल का छात्र था और दो दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार, आयुष बुधवार सुबह करीब 8 बजे घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

देर शाम तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग उसकी खोज में जुट गए। रात में पंडरिया स्थित पारस नदी के किनारे उसकी चप्पल और बल्ला मिला। बाद में नदी में खोजबीन के दौरान आयुष का शव बरामद हुआ।

शव मिलने के बाद क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आयुष की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। उनके अनुसार, बच्चे के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहराती जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। सिसई थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

इस घटना से सिसई क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138