search

छह साल तक दुष्कर्म करता रहा फूफा, थाना पुलिस ने नहीं सुनी महिला की पीड़ा, SP बिजनौर के आदेश पर मुकदमा दर्ज_deltin51

deltin33 2025-9-28 01:36:43 views 1257
  छह साल तक दुष्कर्म करता रहा फूफा, मुकदमा दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो)





जागरण संवाददाता, बिजनौर। महिला ने अपने फूफा पर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मंडावर थान में आरोपित फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, थाना पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत पर एसपी ने पुलिस की लापरवाही की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी का दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि छह साल पहले उसकी बुआ की तबीयत खराब हुई। वह 2019 में मंडावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी बुआ के घर पर काम करने के लिए चली गई। उसका फूफा उस पर गलत नजर रखता था। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। Navratri 2025, Navratri bhog, Seviyan kheer recipe, Mata Rani bhog, vermicelli pudding recipe, Navratri dessert, Seviyan kheer for Navratri, easy Seviyan kheer, Navratri vrat recipe, kheer for fasting, vermicelli pudding, Navratri sweet, how to make Seviyan kheer, lifestyle, food, jagran news,   



आरोप है कि छह साल तक वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया। 2025 में उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हो गई। आरोप है कि उसका फूफा ससुराल से मिले जेवरात लाने का दवाब बनाता रहा। कहा कि वह अपनी पति को भी ले आए। महिला का कहना है कि इसके पीछे उसकी व पति की हत्या करने का इरादा था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि इस दौरान उसकी मंडावर थाने पर सुनवाई नहीं गई। शनिवार को एसपी के आदेश पर मंडावर थाने में आरोपित फूफा के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सीओ सिटी को पुलिस की भूमिका की जांच भी सौंपी गई है। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4010K

Credits

administrator

Credits
402542

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com