सोनीपत में आढ़ती ने मुनीम के साथ मारपीट की, मंडी में हुआ जमकर हंगामा

Chikheang 2025-11-6 12:37:22 views 1023
  

श्रमिक धान से भरी बोरी को ट्राला में लोड करते हुए। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोहाना। शहर में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में आढ़ती और उसके बेटे ने एक मुनीम से मारपीट कर दी। मुनीम पहले धान उठवाने के लिए ट्राला लगाने की मांग कर रहा था जबकि जबकि आढ़ती किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने को कह रहा था। इसी पर बहस होने पर मुनीम से मारपीट कर दी। मुनीम एसोसिएशन ने इसका विरोध करते हुए डेढ़ घंटे तक काम बंद रखा और धरना दिया। बाद में मंडी की दोनों आढ़ती एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने मुनीमों से बातचीत की, जिसके बाद समझौता हो गया। आढ़तियों ने आश्वासन दिया कि वे मुनीमों को पूरा सम्मान देंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक आढ़ती ने दूसरे की दुकान के सामने धान की फसल डलवा रखी थी। मंगलवार की रात को धान का उठान कराया जा रहा था। रात लगभग नौ बजे आढ़ती का मुनीम वहां पर धान की फसल के उठान के लिए चला गया। जिस दुकान के सामने धान की फसल पड़ी थी उसके आढ़ती ने मुनीम से कहा कि पहले ट्रैक्टर-ट्राली को लगाया जाएगा। दूसरी तरफ मुनीम ने कहा कि धान के उठाने के लिए पहले ट्रॉला लगाया जाएगा।

ट्राला का धान की भरी बोरी पर टायर चढ़ गया। आरोप है कि इस पर आढ़ती व उसके बेटे ने मुनीम से मारपीट कर दी। इसका पता लगने पर मंडी के सभी मुनीम एकत्रित हुए। मुनीम एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक राणा ने कहा कि आढ़तियों के इस तरह के व्यवहार को सहन नहीं किया जाएगा।

मुनीम काम छोड़ कर धरने पर बैठ गए। मुनीम कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए और लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद मंडी की दोनों आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल वशिष्ठ और संदीप मलिक उनके बीच पहुंचे। आढ़तियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी मुनीम के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होगा और उचित सम्मान दिया जाएगा। इस पर समझौता हो गया और मुनीम काम पर लौट आए।
मंडी से धान का कराया उठान, खरीद रखी बंद

नई अनाज मंडी में बुधवार को धान की खरीद बंद रही और पहले खरीदे गए धान का उठान कराया गया। मंडी से लगभग 46 हजार क्विंटल धान का उठान कराया गया। अब गुरुवार को किसानों को मंडी में फसल डालने के लिए जगह मिल सकेगी। मंडी में एक सप्ताह से धान की आवक अधिक हो रही है। मंडी में 10 लाख क्विंटल से अधिक धान पहुंच चुका है।

मंगलवार शाम तक लगभग 82 हजार क्विंटल धान का उठान बाकी था। मंडी धान से अटी हुई थी। इससे जो नए किसान आते थे उनको वाहनों से फसल खाली करने के लिए इंतजार करना पड़ता था। आढ़तियों ने बुधवार को किसानों के लिए मंडी बंद करने का एलान किया था।

बुधवार को मंडी से केवल धान का उठान कराया गया और खरीद बंद रही। मंडी में बासमती धान की खरीद निजी व्यापारी कर रहे हैं जबकि पीआर धान की सरकारी खरीद हैफेड द्वारा की जा रही है। मंडी से आढ़तियों ने बासमती धान का पूरा उठान करवा दिया। अभी मंडी में पीआर धान का पूरा उठान नहीं हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142567

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com