deltin33 • 2025-11-6 04:07:23 • views 786
यूक्रेन के पोक्रोव्स्क में रूसी सेना का दावा (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने बुधवार को दावा किया कि उसकी सेनाएं यूक्रेनी शहर पोक्रोव्स्क के अंदर उत्तर की ओर बढ़ रही हैं और कीव के सैनिकों को खदेड़ रही हैं। पोक्रोव्स्क यूक्रेनी सेना के लिए महत्वपूर्ण परिवहन और रसद केंद्र है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रूस एक साल से भी अधिक समय से इसपर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेनी सैनिकों के पास आत्मसमर्पण के अलावा खुद को बचाने का कोई मौका नहीं बचा है।यूक्रेन ने स्वीकार किया है कि उसके सैनिकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि, इससे इन्कार किया है कि वे घिरे हुए हैं और कहा है कि अतिरिक्त सैनिक वहां पहुंच रहे हैं। रूस इस शहर को डोनबास क्षेत्र के शेष 10 प्रतिशत पर कब्जा करने का प्रवेश द्वार मान रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, \“\“दूसरी और 51वीं सेनाओं के समूहों ने प्रिगोरोड्नी माइक्रोडिस्टि्रक्ट के आवासीय क्षेत्र, मध्य जिले के पूर्वी भाग में घिरी यूक्रेनी सशस्त्र बलों की इकाइयों को नष्ट करना जारी रखा है। उत्तरी दिशा में आक्रमण जारी है।\“\“
उसके बल पोक्रोव्स्क के दक्षिण-पूर्वी किनारे पर स्थित बस्तियों से यूक्रेनी सैनिकों को हटा रहे हैं और घेरे से बाहर निकलने के कई यूक्रेनी प्रयासों को विफल कर दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा था कि पोक्रोव्स्क के आसपास का इलाका भारी दबाव में है, लेकिन शहर में अब भी मौजूद 300 से अधिक रूसी सैनिकों को पिछले एक दिन में कोई फायदा नहीं हुआ है और दूसरे शहर कुपियांस्क में सिर्फ 60 सैनिक ही बचे हैं।
वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि या तो उन्हें जमीन पर क्या हो रहा है, इसकी समझ नहीं है या फिर वे जानबूझकर कीव की सेना की खतरनाक स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों जगहों पर यूक्रेनी इकाइयां फंसी हुई थीं और रूसी सेना के आगे बढ़ने के साथ उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ रही थी। |
|