search

सतारा: डॉक्टर की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने को किया बर्खास्त

deltin33 2025-11-6 04:07:03 views 1257
  

सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने बर्खास्त।



डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली। सतारा में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। कोल्हापुर रेंज के स्पेशल IG ने सुनील फुलारी ने बदाने की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिला डॉक्टर 23 अक्टूबर को फलटन के एक होटल के कमरे में मृत पाई गईं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी मौत फांसी लगाने के चलते दम घुटने से हुई थी। महिला के शारीर पर कोई बाहरी या अंदरूनी चोट के निशान नहीं थे।
हाथ पर लिखा था सुसाइड नोट

महिला डॉक्टर के हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने और प्रशांत बांकर का नाम था। दोनों अधिकारीयों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। बदाने पर रेप और यौन शोषण का आरोप है, जबकि बांकर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला डॉक्टर ने पहले भी बदाने और दूसरे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई थीं। उनके परिवार ने बताया कि उन पर पुलिस के लिए मेडिकल और पोस्टमॉर्टम रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का दबाव डाला जा रहा था, इस दावे की जांच की जा रही है।
बदाने के फोन से मिले अहम सबूत

आरोपी सब- इंस्पेक्टर बदाने के मोबाइल फोन, से कई अहम सबूत मिले हैं। जिसे कथित तौर पर पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले छिपा दिया गया था। पुलिस ने पीड़ित और आरोपी दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाल लिए हैं,
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521