प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर आएंगे। सूवि
जागरण संवाददाता, रामनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को रामनगर आएंगे। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर वन विभाग उत्तराखंड की ओर से होने वाले जन वन महोत्सव में वे मुख्य अतिथि रहेंगे। बता दें कि रामनगर में जन वन महोत्सव नगर वन में आयोजित किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कुमाऊं स्तरीय इस महोत्सव में वन्य जीव संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल के बच्चों की ओर से भी वन्य जीवों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा पेंटिंग का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद महोत्सव को मुख्यमंत्री धामी जन वन महोत्सव का महत्व बताते हुए संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री रामनगर में अपरान्ह एक बजे पहुंचेंगे। करीब एक घंटा वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी रहेंगे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने मुख्यमंत्री के रामनगर आने के कार्यक्रम की पुष्टि की है। |