search

कभी सीमा कभी स्वीटी... कौन है ब्राजीलियन मॉडल, जिसको लेकर राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा

cy520520 2025-11-5 21:07:03 views 1266
  

राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर फिर लगाए कई आरोप।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक पीसी में आरोप लगाया किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी नाम हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में ब्राजील की मॉडल ने 22 बार वोट दिया है। उन्होंने पूछा कि आखिर इस मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कहां से आया।

अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि वह इस बात का सबूत करना चाहते हैं इस बात का सबूत पेश करना चाहते हैं कि कांग्रेस हरियाणा चुनावों में किस तरह सफाया कर सकती थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में मॉडल का बार-बार दिखना 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनवा परिणाम में हेरफेर करने के लिए एक ऑपरेशन का हिस्सा था।
राहुल ने पूछा- कौन है ये ब्राजीलियाई मॉडल?

राहुल गांधी ने पूछा कि यह महिला कौन हैं? इसका नाम क्या है? यह कहां से आई है? लेकिन इस महिला ने हरियाणा में 10 अलग-अलग जगहों पर 22 बार वोट डाला है, इसके सीमा, स्वीटी, सरस्वती रश्मि और विल्मा जैसे कई नाम हैं, लेकिन पता चला कि यह एक ब्राजीलियाई मॉडल है।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने द एच फाइल्स नाम से एक प्रेजेंटेशन जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग वोट चुराने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। वहीं, अपनी पीसी के दौरान चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में जहां मतदाताओं की संख्या लगभग दो करोड़ है, 25 लाख फर्जी या अवैध मतदाता सूचिबद्ध हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि हर आठ में से एक मतदाता फर्जी है।

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस हरियाणा चुनाव सिर्फ 22000 वोटों से हारी। उन्होंने इस हार को लोकतंत्र की चोरी करार दिया। राहुल ने ब्रीजीलियाई मॉडल की स्टॉक फोटो का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि एक मामले में एक ही तस्वीर का प्रयोग 223 वोटों के लिए किया गया। हालांकि, कांग्रेस के इस आरोप पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है। आयोग ने हरियाणा चुनाव में वोटों में हेराफेरी के दावे को निराधार बताया है।
वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की तीसरी पीसी

गौरतलब है कि वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की यह तीसरी पीसी है। इससे पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने और जोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं, इससे पहले की पीसी के दौरान राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत के तौर पर हाइड्रोजन बम पेश करने का वादा किया था।  
बीजेपी ने किया पलटवार

राहुल गांधी ने इन आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। दिल्ली में एक पीसी की संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के इन आरोपों को गलत ठहराया है। बीजेपी की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी कड़ी मेहनत नहीं कर सकते, लोगों के पास नहीं जा सकते, वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो लोगों के साथ रह सकें।

यह भी पढ़ें: \“क्यों नहीं फटता उनका एटम बम, बस समय खराब कर रहे\“, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार

यह भी पढ़ें: \“हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे\“, राहुल गांधी के \“H बम\“ पर क्या बोला चुनाव आयोग?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737