search

श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्धि की कामना...भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य

deltin33 2025-11-5 17:36:53 views 1258
  

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यूपी-हरियाणा बार्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जागरण



संवाद सूत्र, जागरण, कैराना (शामली)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यूपी-हरियाणा बार्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर स्नान किया और परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत गोताखोर व पुलिस बल तैनात रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व श्रद्धापूर्वक मनया गया। इस अवसर पर यूपी-हरियाणा बार्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु यमुना नदी पर पहुंचने शुरू हो गए थे। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे पर विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान करते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

वहीं, ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दिया गया। इसके अलावा यमुना किनारे पर लगे मेले में भी श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं व बच्चों में देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पीएसी के गोताखोर व प्राइवेट गोताखोर, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीम तैनात हैं।  

श्रद्धालुओं के लिए स्थापित किया सुरक्षा कवच
एसडीएम ने स्नान से पूर्व श्रदालुओं की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए यमुना नदी में बेरीगेटिंग कराई गई। वहीं सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए। स्नान के दौरान एसडीएम निधि भारद्वाज, सीओ श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री सहित अन्य थानों के पुलिसकर्मी व पीएसी की दो प्लाटून तैनात हैं।
मोटर बोट से नदी में चलाया जा रहा वार्निंग व सर्च अभियान
एसडीएम निधि भारद्वाज व पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मोटर बोट में सवार होकर नदी में श्रद्धालुओं को गहरे पानी की ओर नहीं जाने का अनाउसमेंट करते दिखाई दिए। सुरक्षा चक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए तैनात कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521