search

दिल्ली के द्वारका में हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग के दो बदमाशों को दबोचा

Chikheang 2025-11-5 17:07:14 views 749
  



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में द्वारका जिला पुलिस ने दुश्मनी की वजह से गांव के एक शख्स की हत्या को साजिश रचने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश गैंगस्टर काला जठेड़ी और ओम प्रकाश उर्फ काला गैंग का सदस्य है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, पूछताछ में पता चला कि तिहाड़ जेल में बंद ओम प्रकाश के निर्देश पर वारदात को अंजाम देने वाला था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद की है।

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों से मिलने वाले की जानकारी हासिल कर रही थी। इस दौरान एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की टीम को पता चला कि दो लोग लगातार मकोका मामले में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर ओम प्रकाश उर्फ काला और उसके भाई अमित से मिल रहे हैं। पुलिस ने इनपर निगरानी बढ़ाई।

28 अक्तूबर को पुलिस को पता चला कि ओम प्रकाश गैंग का बदमाश इलाके में हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। पुलिस ने सूचना पर झड़ौदा गांव के पास से विनोद और ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों इसी गांव के रहने वाले हैं।

पूछताछ में विनोद और ध्रुव ने बताया कि उनका गांव के एक शख्स से विवाद चल रहा है। जिसकी हत्या करने के इरादे से वह घूम रहे थे। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने तिहाड़ में बंद गैंगस्टर ओम प्रकाश से मिले थे। ओम प्रकाश काला जठेड़ी और सचिन उर्फ भांजा गैंग के लिए काम करता है।

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर हाशिम बाबा के शूटर को ढूंढती रह गई पुलिस, पर बदमाश ने दुबई में बैठकर दिल्ली में करवा दी फायरिंग

उन्होंने बताया कि वह ओम प्रकाश के भाई अमित के जरिए एक साल पहले गैंग से जुड़ा था। गैंग से जुड़ने के बाद उसने अमित के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया। जेल से रिहा होने के बाद अमित ने उसे हथियार खरीदने और अपने निशाने पर आए लोगों को खत्म करने का निर्देश दिया। लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि विनोद हाल ही में जेल से निकला था और उसपर शस्त्र अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। ध्रुव ओम प्रकाश के गैंग में शामिल होना चाहता था। वह लगातार तिहाड़ जेल में बंद उसके भाई अमित से मिलने जेल जाता था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953