deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

रजत जयंती पर दो दिन रहेगा प्रदेश में बसों का संकट, रोडवेज की 400 बसें विभिन्न रूटों पर नहीं हो पाएगी संचालित

Chikheang 2025-11-5 15:06:48 views 664

  

रोडवेज बसें रजत जयंती में आने वाले कार्यकर्ता एवं आमजन की सेवा में रहेगी उपलब्ध



जागरण संवाददाता, देहरादून। राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती पर मैदान एवं पर्वतीय मार्गों पर बसों का संकट रहेगा। रजत जयंती में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं आमजन बढ़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। ऐसे में उत्तराखंड परिवहन निगम की 400 बसें सेवा में उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा 170 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। मंडल से बसों को उपलब्ध कराने को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती पर आठ एवं नौ नवंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में पर्वतीय एवं मैदानी रूटों पर बसों का संकट रहेगा। प्रदेशभर से कार्यकर्ता एवं आमजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में लाने ले जाने के लिए रोडवेज की बसें उपलब्ध रहेगी। रोडवेज के पास कुल बसों की संख्या 1385 हैं। जिसमें से 497 अनुबंधित बसें हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रूटों पर 815 बसें ही संचालित हो पाएगी। बसों के संचालन को लेकर मंडल के सामने चुनौतियां रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबसे ज्यादा बसें प्रतिदिन 400 दिल्ली रूट पर संचालित की जाती है। जिसमें से देहरादून से दिल्ली रूट पर 100 बसें संचालित की जाती है। लेकिन प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद सभी मंडल को सात नवंबर तक बसें उपलब्ध कराने के निर्देश महाप्रबंधक ने जारी किए हैं। तकनीकी विभाग को बसों को उपलब्ध कराने से पहले तकनीकी खामियां का परीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। जिससे बसों के संचालन में चालक-परिचालक को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

शहर में भी रहेगा बसों का संकट
उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून मंडल से सबसे ज्यादा 230 बसें रजत जयंती कार्यक्रम में उपलब्ध रहेगी। स्कूल, कालेज, सिटी बसें भी दो दिवसीय सेवा में रहेगी। ऐसे में शहर में सवारियों को अलग-अलग गंत्वय जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

इन मंडल से बसों की मांग देहरादून मंडल - 230
काठगोदाम - 30
हल्द्वानी - 35
रुद्रपुर - 40
काशीपुर - 15
नैनीताल - 120
टनकपुर - 100
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
73228