search

Is Today Bank Open: गुरु नानक जयंती के कारण कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, कहीं आपका शहर तो नहीं है शामिल?

deltin33 2025-11-5 13:37:22 views 1092
  



नई दिल्ली। 5 नवंबर, बुधवार के दिन देशभर में गुरु नानक जयंती उत्सव मनाया जाएगा। आज गुरु नानक जी की 556वीं जन्म वर्षगांठ है। इस खास मौके पर ज्यादातर शहरों में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं कई शहरों में प्राइवेट और सरकारी बैंक भी क्लोज रहने वाले हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबसे पहले जानते हैं कि आज के दिन किन-किन शहरों में बैंक बंद (Bank Holiday Today) रहेंगे।
Bank Holiday Today:कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?

गुरु नानक जयंती के इस खास मौके पर कई शहरों में प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं। आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 5 नवंबर यानी आज के दिन आइजोल, भोपाल, बेलापुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, जम्मू, कोहिमा, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक क्लोज रहेंगे।  

वहीं बाकी शहरों में बैंक सामान्य तौर पर काम करेंगे। चलिए अब जान लेते हैं कि आने वाले समय बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं।
Bank Holiday November 2025: कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
तारीखदिनकारणराज्य/शहर
7 नवंबरशनिवारवांगला उत्सवमेघालय (शिलांग)
8 नवंबरशनिवाारकनक दास जयंती/ दूसरा शनिवारदेश भर में
9 नवंबररविवारसाप्ताहिक छुट्टीदेेश भर में
11 नवंबरमंगलवारल्हाबाब दुचेनसिक्किम
16 नवंबररविवारसाप्ताहिक छुट्टीदेश भर मेंं
22 नवंबरशनिवारचौथा शनिवारदेश भर में
23 नवंबररविवारसाप्ताहिक छुट्टीदेश भर में
30 नवंबररविवारसाप्ताहिक छुट्टीदेश भर में


  
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?

आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521