deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठंड, उत्तराखंड और हिमाचल समेत आज इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

LHC0088 2025-11-5 13:07:04 views 705

  

IMD का मौसम पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो गया है, जिसका असर पहाड़ी राज्यों पर देखने को मिलेगा। खासकर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश का अनुमान है। IMD ने महाराष्ट्र, कोंकण तट, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में बारिश का येलो अलर्ट जाी किया है। वहीं, तमिलनाडु में आज भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।

  
पहाड़ी राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

IMD ने पहाड़ी राज्यों में 4-7 नवंबर तक आंधी-तूफान और गर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बरसात का येलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, ऊना, शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

  

रोहतांग पास के निकट सैलानियों का जमावड़ा। फोटो- एएनआई
दिल्ली में दम घोटेगा प्रदूषण

दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं, राजधानी में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। सुबह-शाम की ठंड के बीच दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हल्की सर्दी के एहसास के बावजूद आसमान में धुंध की परत छाई है। दिल्ली की ज्यादातर जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ज्यादा पहुंच गया है।
राजस्थान-पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इस लिस्ट में जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा का नाम शामिल है। अगले एक हफ्ते तक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

  


IMD Weather Alert (Nov 4–7)

Thunderstorms ️ with lightning and strong winds (40–50 kmph) likely over Jammu region, Himachal Pradesh & Uttarakhand today.

️ Heavy rain possible in isolated areas of Tamil Nadu (Nov 4–6).

Light to moderate rain/thundershowers expected… pic.twitter.com/dVcZJgAdT8— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 4, 2025

यूपी-बिहार में मौसम का हाल

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का असर यूपी और बिहार में भी देखने को मिल सकता है। बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड जोर पकड़ सकती है। बादलों की आवाजाही के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, सुबह आसमान में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। रात में भी तापमान तेजी से लुढ़क सकता है। इस दौरान बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी में बढ़ने लगी ठंड, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी; इन राज्यों में होगी बारिश
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
68377