search

चीन की कंपनी ने टेस्ला को पछाड़ा, बनाई उड़ने वाली कार; पांच हजार कार के ऑर्डर मिले

cy520520 2025-11-5 12:37:55 views 969
  

चीन की कंपनी ने टेस्ला को पछाड़ा, बनाई उड़ने वाली कार (फोटो- रॉयटर)



पीटीआई, बीजिंग। वह दिन दूर नहीं जब कारें आसमान में उड़ती नजर आएंगी। चीन की एक कंपनी ने अमेरिकी कंपनी टेस्ला को पछाड़ते हुए उड़ने वाली कारों का इस सप्ताह ट्रायल प्रोडक्शन (परीक्षण उत्पादन) शुरू कर दिया है। टेस्ला और एक अन्य कंपनी भी शीघ्र ही ऐसी कारों को लांच करने की योजना बना रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कारखाने में सोमवार को परीक्षण उत्पादन शुरू किया

चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी एक्सपेंग की सहयोगी कंपनी एक्सपेंग एयरोहट ने बड़े पैमाने पर उड़ने वाली कार बनाने के लिए अपने पहले \“इंटेलिजेंस\“ कारखाने में सोमवार को परीक्षण उत्पादन शुरू किया। यह दुनिया का पहला ऐसा कारखाना है जहां बड़े पैमाने पर उड़ने वाली कारें बनेंगी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के गुआंगदोंग प्रांत की राजधानी गुआंगझोउ के हुआंगपु जिले में 120,000 वर्ग मीटर के इस संयंत्र में माड्यूलर फ्लाइंग कार \“लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर\“ का पहला अलग हो सकने वाला इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट कर लिया है।

इस केंद्र को 10 हजार विमान माड्यूल की वार्षिक उत्पादन क्षमता के लिए तैयार किया गया है, जिसकी प्रारंभिक क्षमता पांच हजार इकाइयों की होगी। संयंत्र के पूरी तरह चालू होने के बाद हर 30 मिनट में एक एयरक्राफ्ट को \“असेंबल\“ किया जाएगा।

एक्सपेंग ने कहा कि उसे पांच हजार उड़ने वाली कार के आर्डर मिले हैं। बड़े पैमाने पर उत्पादन 2026 में शुरू होने वाला है।

इस बीच, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिकी टीवी चैनल फाक्स न्यूज को बताया कि उनकी कंपनी उड़ने वाली कार बनाने के करीब है। मस्क ने कहा कि उम्मीद है कि कार का अनावरण कुछ महीनों में किया जाएगा। मस्क ने कहा कि उनकी कंपनी की कार का अनावरण \“अब तक का सबसे यादगार\“ होगा।

एक अन्य अमेरिकी कंपनी एलेफ एयरोनाटिक्स ने हाल ही में अपनी उड़ने वाली कार का परीक्षण किया है और घोषणा की है कि इसका व्यावसायिक उत्पादन जल्द ही शुरू होगा।

एलेफ एयरोनाटिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जिम डूखोवनी ने फाक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनकी कंपनी को पहले ही एक अरब अमेरिकी डालर से अधिक के \“प्री-बुकिंग\“ ऑर्डर मिल चुके हैं। ये चालक द्वारा संचालित कारें होंगी जिनके पास \“ड्राइविंग लाइसेंस\“ के अलावा हल्के विमान उड़ाने का लाइसेंस भी होगा।
उड़ने वाली कार की खूबियां

- उड़ने वाली कार में एक छह पहियों वाला ग्राउंड व्हीकल जिसे मदरशिप कहा जाता है, और एक अलग करने योग्य इलेक्टि्रक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (ईवीटीओएल) एयरक्राफ्ट शामिल है।  

- एक्सपेंग की कारें स्वचालित और मैन्युअल दोनों तरीके से उड़ान भरेंगी। स्वचालित मोड में स्मार्ट रूट प्लानिंग के साथ-साथ वन-टच टेक-ऑफ और लैंडिंग की सुविधा मिलेगी  

- लगभग 5.5 मीटर लंबाई वाले इस कार को मानक लाइसेंस के साथ सड़कों पर चलाया जा सकेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737