search

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा व गुरुनानक जयंती पर दी शुभकामनाएं

deltin33 2025-11-5 08:05:47 views 1138
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को शुभकानाएं दी हैं। विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंगल कामनाएं की हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश देकर समाज को एक नई दिशा प्रदान की। हमें उनकी शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करते हुए सेवा, करुणा और लोक कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

वहीं कार्तिक पूर्णिमा का भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व मानव को प्रकृति से गहराई से जोड़ता है तथा नदियों और जल-संवर्धन के अमूल्य महत्व को सशक्त करता है। उन्होंने गुरु नानक जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का सामाजिक सद्भाव का संदेश भारत की सनातन परंपरा का अंग है।

वहीं, विधान परिषद सभापति ने कहा कि हम सब गुरु नानक देव जी के उपदेशों को आत्मसात करें और कार्तिक पूर्णिमा पर मन, वचन और कर्म से शुद्धि का संकल्प लें।

सपा प्रमुख ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक जी दार्शनिक, समाज सुधारक, कवि, योगी और देशभक्त थे। समाज से अंधविश्वास, आडंबर और जात-पात की बुराई खत्म करने के लिए उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सामाजिक न्याय, परस्पर एकता और सद्भावपूर्ण सामाजिक व्यवस्था कायम हो सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521