search

आगरा में 48 घंटे में शुरू होगा आईएसबीटी से बिजली घर तक मेट्रो का ट्रायल, होली पर मिलेगी जनता को सौगात!

deltin33 2025-12-29 16:28:04 views 567
  

आगरा मेट्रो। फाइल



जागरण संवाददाता, आगरा: Agra Metro: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीम 48 घंटे के अंदर आईएसबीटी से लेकर बिजली घर चौराहा तक अप लाइन में मेट्रो का ट्रायल करने जा रही है। सोमवार दोपहर बाद लखनऊ से उच्च अधिकारी आगरा आ जाएंगे और सबसे पहले ट्रैक का निरीक्षण करेंगे इसके बाद 1 से 2 मेट्रो का संचालन किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दो माह तक चलेगा मेट्रो का परीक्षण

मेट्रो का परीक्षण दो माह तक चलेगा शुरुआत में मेट्रो की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा होगी जिसे बाद में बढ़कर 90 किलोमीटर किया जाएगा। डाउन लाइन पर मेट्रो का ट्रायल जनवरी से शुरू होगा। कारपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि होली के आसपास मेट्रो का संचालन शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
यहां पर हैं भूमिगत और एलिवेटेड स्टेशन

आईएसबीटी से बिजली घर चौराहा के मध्य पांच मेट्रो स्टेशन है जिसमें चार भूमिगत और एक एलिवेटेड है। आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज एसएन मेडिकल कॉलेज भूमिगत मेट्रो स्टेशन है जबकि आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड है
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469956