search

रिएलिटी शो के डांस को ट्रक ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई दर्दनाक मौत की तस्वीर; चालक गिरफ्तार

cy520520 2025-11-5 00:37:11 views 1288
  

रिएलिटी शो के डांसर की सड़क हादसे में मौत। (फोटो- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कई टीवी रियलिटी शो में नजर आए एक 36 साल के डांसर की हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सड़क पर उनकी कार में कुछ खराब आ गई, जिसके बाद वह कार से बाहर निकल कर उसकी जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, सुधींद्र ने एक नई मारुति सुज़ुकी ईको खरीदी थी। इसी कार से वह अपने भाई को अपने भाई के पास बेंगलुरु जा रहे थे। उन्होंने कार में एक खराबी देखी और उसे नेलमंगला तालुका के पेम्मनहल्ली के पास हाईवे के किनारे पार्क कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे का सीसीवीटी वीडियो आया सामने

इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में एक कार हाईवे के किनारे खड़ी नजर आ रही है। इसी कार के बगल में सुधींद्र खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, पीछे से एक ट्रक भी आता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक अचानक ईको की ओर मुड़ने लगता है और सुधींद्र को पता चलता है कि वह उसकी ओर आ रही है, लेकिन वह स्तब्ध रह जाता है। ट्रक उसे जोर से साइड से टक्कर मारता है, जिससे वह उसके और कार के बीच फंस जाता है।
आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन की गति को धीमी करता है, लेकिन इस टक्कर के बाद सुधींद्र की मौत हो जाती है। डबासपेटे पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया और कुछ घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलि अधिकारी ने इस घटना को लेकर बताया कि चालक ने कहा है कि उसे गाड़ी चलाते समय नींद आ गई थी। हम दावे की पुष्टि कर रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725