search

भाजपा पर हमलावर हुए शिवपाल सिंह यादव: बोले- विधायक कब्जा रहे जमीन, अखिलेश बनेंगे अगले सीएम

deltin33 2025-11-4 16:37:42 views 1256
  

समाजवादी पार्टी के नेता हैं शिवपाल सिंह यादव। जागरण



जागरण संवाददाता, बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को बदायूं में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने समाजवादी व्यापार सभा के एक कार्यालय का उद्घाटन किया। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रचित गुप्ता के कार्यालय उद्घाटन के दौरान शिवपाल यादव ने बीजेपी विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
सपा के व्यापार सभा कार्यालय का किया शुभारंभ, बोले - 2027 में अखिलेश बनेंगे सीएम

  

शिवपाल सिंह यादव ने कहा, कि बिल्सी से जो विधायक हैं, वह गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उनका लेखपाल भाई भी यही काम कर रहा है। दातागंज में भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यहां से जो चुनाव लड़े थे वह चंदा एकत्र करने आए और चंदा लेकर चले गए। शिवपाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग का सपा सम्मान करती है और उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

  

शिवपाल सिंह यादव ने कहा, कि जनता भाजपा का चेहरा पहचान चुकी है। अब 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। व्यापार सभा के कार्यालय के उदघाटन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सांसद आदित्य यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, मोहित पांडेय उपस्थित रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521