search

विशेष सत्र को राजनैतिक चश्मे से न देखे कांग्रेस: भट्ट

deltin33 2025-11-4 10:08:01 views 1265
  



राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा ने राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शामिल होने को उत्साहवर्धक बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह दर्शाता है कि राष्ट्रपति और पीएम उत्तराखंड को कितना महत्व देते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सत्र की अवधि को लेकर कांग्रेसी आपत्ति पर कहा कि इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली अवसर पर दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए सकारात्मक चर्चा को आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने की हरदा वाणी पर आईना दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सदन की वैधानिक प्रक्रिया में स्थाई राजधानी का विषय नहीं उठाया।

सत्ता में रहते समय इस मुद्दे को भूल गए। पार्टी मुख्यालय पर उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड आना और विशेष सत्र को संबोधित करना राज्य के लिए ऐतिहासिक पल थे। अब नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में आने वाले हैं, जिसे लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह का वातावरण है।  

उन्होंने कहा कि सदन 25 वर्षों के सफर की उपलब्धियों पर विमर्श और आने वाले 25 वर्षों के विकास की रूपरेखा बनाने के लिए है। लिहाजा दलगत राजनीति से हटकर बातचीत हो, आगामी 25 वर्षों के लिए रणनीति तैयार हो कि कैसा उत्तराखंड हम बनाना चाहते हैं।

हम कैसे अपने राज्य को विकसित बना सकते हैं, ऐसे विषय को लेकर वहां सकारात्मक चर्चा हो। क्या-क्या मूलभूत समस्याएं अभी है उन्हें शीघ्र कैसे दूर किया जाए उस पर सकारात्मक चर्चा करने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से अपील कर कहा कि इस सत्र को वे किसी राजनैतिक चश्मे से नहीं देखें।

उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा सरकार आने पर गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने के दावे पर कटाक्ष किया कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री समेत तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रहे, लेकिन कोई कार्य गैरसैंण के लिए नहीं किया। भाजपा की सरकार ने ही गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया और उसका विकास भी किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521